WTC Final 2023: क्या फाइनल में खलल डालेगी बारिश? मैच से पहले दिनेश कार्तिक ने शेयर किया लेटेस्ट वेदर अपडेट
WTC Final 2023: आईसीसी (ICC) वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप का फाइनल 07 जून से लंदन के ओवल में होगा। यह मैच भारतीय समयानुसार दोपहर 3:30 बजे शुरू होगा। इस भिड़ंत के लिए दोनों टीमें तैयार हैं। टॉस 2:30 पर होगा।

WTC Final 2023, Oval Pitch Report: वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप के फाइनल मैच आज से इंडिया और ऑस्ट्रेलिया के बीच लंदन के ओवल में खेले जाएंगे। दोनों टीमों के बीच ये रोचक मुकाबला भारतीय समयानुसार दोपहर तीन बजे से खेला जाएगा। यह दूसरा मौका है जब भारतीय टीम लगातार फाइनल में पहुंची है।
हालांकि, इस मैच में बारिश को लेकर अभी भी क्रिकेट प्रेमियों में चिंता की स्थिति है। इस बीच अनुभवी भारतीय विकेटकीपर बल्लेबाज दिनेश कार्तिक ने ओवल में 'बादल' वाली सुबह की एक तस्वीर शेयर करते हुए लंदन में मौसम के बारे में फैंस को लेटेस्ट अपडेट दिया है।
मौसम बेहतर होने की संभावना
दरअसल, दिनेश कार्तिक फाइनल में कमेंट्री पैनल का हिस्सा हैं, जोकि आधिकारिक रूप से मैच शुरू होने से कुछ घंटे पहले कार्यक्रम स्थल पर पहुंचे। इंडिया बनाम ऑस्ट्रेलिया मैच के लिए टॉस दोपहर 2:30 बजे होगा। इससे पहले कार्तिक ने अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी में यहां के मौसम को लेकर पोस्ट किया, जोकि बहुत आशाजनक नहीं थी, क्योंकि डब्ल्यूटीसी फाइनल 2023 से पहले ओवल पर बादल छाए हुए थे, लेकिन कार्तिक ने कहा कि दिन बढ़ने के साथ मौसम बेहतर होने की संभावना है।
डब्ल्यूटीसी फाइनल से कुछ घंटे पहले अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर डीके ने लिखा, 'मौसम अब बेहतर हो जाना चाहिए।' इससे पहले कार्तिक ने यह भी खुलासा किया था कि भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच फाइनल से 24 घंटे पहले पिच पर जो घास 9 मिमी की थी उसे काटकर 6 मिमी कर दिया गया है।
डब्ल्यूटीसी फाइनल में रिजर्व डे का नियम
दरअसल, रिजर्व डे का मामला तभी आता है जब बारिश मैच में खलल डालती है और खराब मौसम के कारण समय बर्बाद हो जाता है। ऐसे में अगर पांच दिनों के दौरान फेंके गए ओवरों की संख्या में किसी प्रकार की कमी आती है तो इस अतिरिक्त दिन की सहायता से उस दिन हुए नुकसान की भरपाई कर ली जाती है। रिजर्व डे का बस इतना ही रोल है।












Click it and Unblock the Notifications