WTC Final 2023: बारिश होने पर कैसे होगा चैंपियन का फैसला? भारत या ऑस्ट्रेलिया किसे मिलेगी ट्रॉफी

WTC Final 2023 Weather: बारिश के कारण अक्सर क्रिकेट मैच का मजा किरकिरा हो जाता है। आईपीएल फाइनल को भी बारिश के कारण रिजर्व डे वाले दिन खेला गया था।

WTC Final 2023

WTC final 2023, IND vs AUS weather forecast: 7 जून से ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ होने वाले वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप के फाइनल मैच को लेकर भारतीय टीम ने तैयारी शुरू कर दी है। इस बड़े मैच के लिए भारतीय टीम लंदन पहुंच चुकी है। खिलाड़ियों ने वहां नेट्स पर प्रैक्टिस करना भी शुरू कर दिया है।

बारिश डाल सकती है खलल: . भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप के फाइनल मुकाबले पर बारिश का खतरा मंडरा रहा है। बारिश के कारण मैच में बाधाएं देखने को मिल सकती है। टेस्ट मैच के पांच दिनों के दौरान अगर किसी दिन बारिश की वजह से खेल नहीं हो पाता है तो उसके लिए रिजर्व डे रखा गया है। लेकिन रिजर्व डे के तौर पर सिर्फ एक ही दिन को शामिल किया गया है।

12 जून को भी होगा मैच: इस मुकाबले के लिए टीम इंडिया ने इंग्लैंड पहुंचकर अभ्यास करना शुरू कर दिया है। अगर भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच होने वाले इस मुकाबले में बारिश का प्रभाव पड़ता है तो 12 जून को भी दोनों टीमों के पास मैच को अपने नाम करने का मौका होगा। लंदन के ओवल मैदान पर यह मुकाबला 7 से 11 जून तक खेला जाएगा, जबकि 12 जून को बतौर रिजर्व डे रखा गया है।

बारिश होने पर कौन होगा विनर: फैंस के मन में ऐसे में एक सवाल जरूर उठ रहा होगा कि अगर बारिश के कारण मैच नहीं हो पाता है तो क्या होगा? बारिश के कारण अगर रिजर्व डे यानी 12 जून को वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप के फाइनल मैच का रिजल्ट सामने नहीं आता है तो भारत और ऑस्ट्रेलिया दोनों को ही आईसीसी की तरफ से विनर घोषित कर दिया जाएगा।

वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप के लिए भारतीय टीम: रोहित शर्मा (कप्तान), शुभमन गिल, चेतेश्वर पुजारा, विराट कोहली, अजिंक्य रहाणे, केएस भरत (विकेटकीपर), रवींद्र जडेजा, ईशान किशन (विकेटकीपर), रविचंद्रन अश्विन, अक्षर पटेल, शार्दुल ठाकुर, उमेश यादव, मोहम्मद शमी, जयदेव उनादकट, मोहम्मद सिराज।

वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप के लिए ऑस्ट्रेलिया की टीम: पैट कमिंस (कप्तान), डेविड वॉर्नर, ट्रैविस हेड, उस्मान ख्वाजा, स्टीव स्मिथ (उपकप्तान), कैमरून ग्रीन, मार्कस हैरिस, मार्नस लाबुशेन, एलेक्स कैरी (विकेटकीपर), जोश इंगलिस (विकेटकीपर), स्कॉट बोलैंड, जोश हेजलवुड, नाथन लियोन, टॉड मर्फी, मिशेल स्टार्क।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+