विराट कोहली को 'हिटमैन' से तूफानी प्रदर्शन की उम्मीद, रोहित शर्मा की बल्लेबाजी को लेकर दी बड़ी प्रतिक्रिया
विराट कोहली ने कहा, पिछले तीन-चार वर्षों में उन्होंने टेस्ट में जिस तरह का प्रदर्शन किया है वह शानदार है। विराट ने आईसीसी द्वारा पोस्ट किए गए वीडियो में रोहित शर्मा के प्रदर्शन की जमकर तारीफ की।

WTC Final, Australia vs India Day 1: भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच आज, 7 जून से लंदन के द ओवल मैदान पर वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप का फाइनल मुकाबला खेला जा रहा है। टीम इंडिया ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला किया। फिलहाल, भारत का गेंदबाजी विभाग ऑस्ट्रेलिया की बल्लेबाजी पर भारी पड़ता नजर आ रहा है। इस बीच स्टार क्रिकेटर विराट कोहली ने रोहित शर्मा की जमकर प्रशंसा की है।
विराट कोहली ने कप्तान रोहित शर्मा की तारीफ करते हुए कहा कि, पिछले तीन-चार वर्षों में उन्होंने टेस्ट में जिस तरह का प्रदर्शन किया है वह शानदार है। विराट ने आईसीसी द्वारा पोस्ट किए गए वीडियो में कहा कि रोहित शर्मा खास खिलाड़ी हैं। उन्होंने आगे कहा कि, 'मैंने हमेशा कहा है कि रोहित के पास किसी और की तुलना में शॉट खेलने के लिए अधिक समय है और यही वह विशेष क्षमता है जो उसके पास पहले दिन से थी।
विराट कोहली के पसंद आया टेस्ट में रोहित शर्मा का प्रदर्शन
जब मैंने उन्हें पहली बार खेलते हुए देखा, तो मुझे समझ में आया कि उनकी इतनी प्रशंसा क्यों की जाती है, और हम सभी जानते हैं कि, उन्होंने लंबे समय से सफेद गेंद के क्रिकेट में भारत के लिए क्या किया है। पिछले तीन-चार वर्षों में उन्होंने जिस तरह से टेस्ट क्रिकेट में प्रदर्शन किया है, वह टेस्ट क्रिकेट खेलने के उनके स्वभाव का प्रमाण है।
रोहित शर्मा से विराट को शानदार प्रदर्शन की उम्मीद
विराट ने उम्मीद जताई कि रोहित शर्मा अपनी फॉर्म जारी रखेंगे और उन्होंने कहा कि, 'ओपनिंग करना आसान काम नहीं है और उन्होंने शानदार काम किया है, हमारे लिए पारी की शुरुआत की। उन्होंने सभी फॉर्मेट में अच्छा प्रदर्शन किया है, उन्हें देखने का आनंद लें, खासतौर पर दूसरे छोर से, और उम्मीद है कि वह अपने प्रदर्शन को दोहरा सकते हैं जो उन्होंने ओवल में पिछली बार किया था।'
रोहित शर्मा का टेस्ट करियर
रोहित ने इस साल चार टेस्ट खेले और 40.33 की औसत से 242 रन बनाए। उन्होंने इस साल एक शतक लगाया। कुल मिलाकर रोहित ने 49 मैचों में भाग लिया है जिसमें उन्होंने 45.66 की औसत से 3379 रन बनाए हैं। उन्होंने नौ शतक और 14 अर्धशतक लगाए हैं।












Click it and Unblock the Notifications