WTC Final: अंजिक्य रहाणे के लिए बड़ा इमोशनल साबित हुआ ये कमबैक, सपना पूरा करने में साथ खड़ा रहा परिवार

WTC Final 2023 के जरिए अंजिक्य रहाणे की 16 साल बाद भारतीय क्रिकेट टीम में वापसी हुई है। रहाणे के लिए भारतीय टीम में खेलना का सपना कभी टूटा नहीं था।

Ajinkya Rahane

World Test Championship Final 2023: अगर अपने सपनों को हमेशा जिंदा रखें तो और उन्हें साकार करने के लिए ईमानदारी से मेहनत करते रहें तो वह होता है जो अजिंक्य रहाणे (Ajinkya Rahane) के भारतीय क्रिकेट टीम में वापसी के साथ हुआ। अजिंक्य रहाणे ने 16 साल की गैरमौजूदगी के बाद भारतीय टेस्ट टीम में वापसी की और वे अब सीधे वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप फाइनल में खेलते नजर आएंगे।

इस मुकाबले में केएल राहुल, ऋषभ पंत, श्रेयस अय्यर जैसे बल्लेबाज नहीं है इसलिए रहाणे प्लेइंग इलेवन में निश्चित तौर पर दिखाई देने वाले हैं। रहाणे ने बीसीसीआई टीवी से बात करते हुए बताया कि उनका परिवार और उनके करीबी दोस्त इस दौरान सबसे बड़े साथी रहे।

इन लोगों ने रहाणे को हर स्थिति में सपोर्ट दिया और जब भारतीय क्रिकेट टीम में उनकी वापसी हुई तो यह इन सब लोगों के लिए बड़ा ही भावुक पल था। रहाणे बताते हैं कि भारतीय क्रिकेट टीम से खेलने का उनका सपना कभी खत्म ही नहीं हुआ था और यह बात उन्होंने अपने परिवार के लोगों को साफ तौर पर बता दी थी।

पिछले 2 साल में उनके परिवार ने उनका जितना सपोर्ट किया है वह उनके लिए काफी मायने रखता है। रहाणे कहते हैं कि, मैंने अपने फिटनेस, अपने गेमप्लान और सब चीजों पर काम किया और फिर डोमेस्टिक क्रिकेट में काफी अच्छा किया।

इन सब चीजों का नतीजा शानदार आईपीएल फॉर्म के तौर पर देखने के लिए मिला, जिसमें उन्होंने चेन्नई सुपर किंग्स के लिए कुछ मैचों में वाकई युवा बल्लेबाज सरीखे तूफानी जौहर दिखाए। रहाणे मानते हैं कि आप एक खिलाड़ी के तौर पर और एक इंसान के तौर पर हर दिन बड़े होते जाते हैं। सबसे अहम है कि नकारात्मक सोचने की जगह हर पल को इंजॉय करना चाहिए। ये ही सफलता की कुंजी होती है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+