'मेरी ईमानदारी पर सवाल उठाए गए', भारतीय स्टार ने अपने भविष्य को लेकर तोड़ी चुप्पी

नई दिल्ली, 3 जून: रिद्धिमान साहा का भविष्य क्यो होगा, ये कोई नहीं कह सकता क्योंकि उनको राहुल द्रविड़ पहले ही कह चुके हैं कि अब उनके नाम पर विचार नहीं किया जाएगा इसलिए उन्हें अब संन्यास लेना चाहिए। साहा ने हालांकि हार नहीं मानी और आईपीएल में दमदार परफॉरमेंस दी। वे गुजरात टाइटंस के लिए बहुत अच्छा खेलते नजर आए लेकिन साथ ही यह भी कहा कि वे बंगाल के लिए अब घरेलू क्रिकेट नहीं खेलना चाहते। साहा ने भारतीय घरेलू क्रिकेटर के रूप में अपने भविष्य पर चुप्पी तोड़ी है।

ये खिलाड़ी नहीं माना, मनाया बहुत गया

ये खिलाड़ी नहीं माना, मनाया बहुत गया

विकेटकीपर-बल्लेबाज ने कहा कि वह कई संघों के साथ बातचीत कर रहे हैं, लेकिन अभी तक किसी के साथ बातचीत को अंतिम रूप नहीं दिया है। बंगाल क्रिकेट संघ ने अध्यक्ष अविषेक डालमिया और मुख्य कोच अरुण लाल ने अपने स्तर पर पूरी कोशिश की, लेकिन साहा के विचार को बदलने में असमर्थ रहे। पिछले साल कैब के एक अधिकारी द्वारा की गई टिप्पणियों से अनुभवी स्टंपर नाराज था।

ईमानदारी पर सवाल उठाया था

ईमानदारी पर सवाल उठाया था

2007 में बंगाल के लिए प्रथम श्रेणी क्रिकेट में पदार्पण करने वाले साहा ने कहा कि करीब 15 साल तक बंगाल के लिए खेला। अब यह फैसला लेने से वह 'बहुत दुखी' हैं। लेकिन 37 वर्षीय अभी भी भारत के सर्वश्रेष्ठ विकेटकीपरों में से एक के रूप में दर्जा प्राप्त हैं। उन्होंने कहा कि उनकी "ईमानदारी" पर सवाल उठाने वाली "ऐसी टिप्पणियां" सुनना "निराशाजनक" था।

यह निराशाजनक है लोग ऐसे सवाल उठाते हैं

यह निराशाजनक है लोग ऐसे सवाल उठाते हैं

साहा ने स्पोर्टस्टार को बताया, "मेरे लिए भी, यह बहुत दुखद अहसास है कि बंगाल के लिए इतने लंबे समय तक खेलने के बाद मुझे कुछ इस तरह से गुजरना पड़ रहा है। यह निराशाजनक है कि लोग इस तरह की टिप्पणियां करते हैं और आपकी ईमानदारी पर सवाल उठाते हैं। एक खिलाड़ी के रूप में, मैंने पहले कभी इस तरह का सामना नहीं किया था, लेकिन अब जब ऐसा हो गया है, तो मुझे भी (आगे बढ़ने) की जरूरत है।"

भविष्य का प्लान क्या है

भविष्य का प्लान क्या है

साहा ने 122 प्रथम श्रेणी मैचों और 102 लिस्ट ए खेलों में बंगाल का प्रतिनिधित्व किया है। उन्होंने कहा कि वह पहले ही बंगाल के लिए नहीं खेलने के अपने फैसले से कैब अध्यक्ष को बता चुके हैं, लेकिन आगे की प्रक्रिया पूरी करने के लिए उनसे मुलाकात करेंगे और एनओसी भी लेंगे।

अब साहा अगले सत्र में एक नई टीम के लिए तैयार होंगे, लेकिन साहा ने इस बात की पुष्टि नहीं की कि वे अगले साल कहां पर खेलेंगे। उन्होंने कहा, 'मैंने बहुत से लोगों से बात की है, लेकिन अभी तक कोई फैसला नहीं लिया गया है। अगले सीजन के लिए अभी भी समय बाकी है।"

गुजरात टाइटंस को जिताकर खुश हूं- रिद्धिमान साहा

गुजरात टाइटंस को जिताकर खुश हूं- रिद्धिमान साहा

आईपीएल की बात करें तो दाएं हाथ के बल्लेबाज ने गुजरात टाइटंस के लिए टॉप ऑर्डर में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई, जिन्होंने आईपीएल 2022 जीता था। साहा ने आईपीएल प्रदर्शन पर बात करते हुए कहा, "मैं सिर्फ गुजरात टाइटंस की टीम में योगदान करने और उन्हें जीतने में मदद करने के लिए आईपीएल गया था। मुझे खुशी है कि हमने खिताब जीता, लेकिन मैं इस बारे में ज्यादा नहीं सोच रहा हूं कि आगे क्या होगा या क्या होना चाहिए था। मेरा काम प्रदर्शन करना था और मैंने बस वही किया।"

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+