'न किया है संपर्क और न ही मांगी है माफी', धमकी देने वाले पत्रकार पर खुद साहा ने किया खुलासा

नई दिल्ली। भारतीय क्रिकेट टीम के टेस्ट विकेटकीपर बल्लेबाज रिद्धिमान साहा पिछले एक हफ्ते से लगातार सुर्खियों में बने हुए हैं। श्रीलंका के खिलाफ टेस्ट सीरीज से बाहर किये जाने के बाद साहा ने टीम मैनेजमेंट और चयनकर्ताओं को लेकर जो चौंकाने वाले खुलासे किये, उसने लोगों का ध्यान अपनी ओर उतना नहीं खींचा जितना कि एक पत्रकार की ओर से इंटरव्यू नहीं देने के मामले पर धमकाने का मसला चर्चा का विषय बना हुआ है। रिद्धिमान साहा ने शनिवार को अपने आधिकारिक ट्विटर हैंडल से व्हाट्सएप की एक चैट शेयर कर इस बात की जानकारी दी कि एक बड़ा सम्मानित पत्रकार इंटरव्यू नहीं देने पर किस तरह से उनके साथ बर्ताव कर रहा है।

Wriddhiman Saha

इस मामले के सामने आने के बाद कई पूर्व क्रिकेटर्स ने साहा से उस पत्रकार के नाम का खुलासा करने की मांग करते हुए अपना समर्थन दिया। जहां पर भारतीय क्रिकेटर्स संघ ने साहा को अपना समर्थन दिया तो वहीं पर बीसीसीआई ने इस मामले की जांच करने की बात कही। इन सब के बीच सभी को उम्मीद थी कि जिस पत्रकार की बात हो रही है उसने कम से कम साहा से माफी मांग ली होगी, हालांकि अब साहा ने जो बताया है वो काफी चौंकाने वाला है।

और पढ़ें: IND vs SL: लखनऊ में इतिहास रच सकते हैं रोहित-भुवनेश्वर, लगेगी रिकॉर्ड्स की झड़ी

पत्रकार के रवैये से था दुखी

पत्रकार के रवैये से था दुखी

साहा ने धमकी मामले पर बात करते हुए पहले ही साफ किया था कि वो सिर्फ अपने साथी खिलाड़ियों को ऐसी घटना से आगाह करना चाह रहे थे, वो पत्रकार का नाम बता कर उसका करियर खत्म करने का नहीं सोच रहे हैं, इसी वजह से वो उसका नाम नहीं बतायेंगे। इसको लेकर साहा ने कुछ सिलसिलेवार ट्वीट कर चेतावनी भी दी जो कि सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहे हैं।

इस चेतावनी को जारी करने के महज एक दिन बाद साहा ने खुलासा किया है कि उस पत्रकार ने अब तक उनसे इस बात को लेकर माफी नहीं मांगी है। साहा ने बताया कि वो पत्रकार के रवैये से दुखी थे इसी वजह से उन्होंने मामले को सोशल मीडिया पर शेयर किया, इसके अलावा उनका पत्रकार के नाम का खुलासा करने का कभी भी इरादा नहीं था।

न संपर्क में आया और न ही मांगी है माफी

न संपर्क में आया और न ही मांगी है माफी

जी न्यूज के साथ बुधवार को बात करते हुए साहा ने कहा,'मैं उस पत्रकार के मैसेज से काफी दुखी थी, मैंने कभी भी किसी पत्रकार के साथ ऐसा बुरा बर्ताव नहीं किया था और न ही किसी ने मेरे साथ किया था। यह बेवजह ही हुआ जिसकी मुझे बिल्कुल उम्मीद नहीं था। मैं बस उसका भांडा फोड़ना चाहता था ताकि लोगों को पता चले कि पत्रकारिता की दुनिया में इस तरह के लोग भी हैं। उस दिन के बाद से न तो वो पत्रकार मेरे संपर्क में आया है और न ही उसने मुझसे माफी मांगी है।

गौरतलब है कि साहा ने पिछले हफ्ते ही पत्रकार और अपने बीच हुई बातचीत के स्क्रीनशॉट सोशल मीडिया पर शेयर किये थे, जिसमें पत्रकार उनसे इंटरव्यू करने की बात कर रहा था, जिसका जवाब नहीं मिलने पर उसने साहा को धमकाया है।

दोबारा हुआ तो नाम बताने से पीछे नहीं हटूंगा

दोबारा हुआ तो नाम बताने से पीछे नहीं हटूंगा

साहा ने मंगलवार को अपने ट्विटर अकाउंट से कुछ और ट्वीट करते हुए साफ किया कि अगर यह घटना दोबारा होती है तो वो पत्रकार का नाम बताने से पीछे नहीं हटेंगे। इंडिया टुडे के साथ बात करते हुए साहा ने कहा कि अगर पत्रकार ने उनसे माफी मांग ली होती तो वो दोबारा ट्वीट नहीं करते। साहा ने बताया कि बीसीसीआई ने भी उनसे संपर्क कर मामले की जानकारी मांगी थी, जिसके जवाब में उन्होंने पत्रकार का नाम बताये बिना पूरा किस्सा सुनाया था।

उन्होंने कहा,'मेरा दूसरा ट्वीट यह साफ दर्शाता है कि उस आदमी ने अब तक मुझसे माफी नहीं मांगी है। बीसीसीआई ने मेरा साथ दिया है और मुझसे उसका नाम पूछा है। मैंने अभी तक उन्हें उसका नाम नहीं बताया है लेकिन पूरी कहानी मेल कर दी है। मैं उस व्यक्ति को सोचने का समय दे रहा हूं कि वो समझ सके कि उसने क्या किया है और अगर उसमे थोड़ा भी पछतावा है और वो बदलाव आता है तो मुझे सोचना पड़ेगा। अगर उसने माफी मांगी होती तो मुझे दोबारा ट्वीट नहीं करना पड़ता। ऐसी चीजें होती हैं जिसको लेकर मेरा उद्देश्य विवाद खड़ा करना नहीं है, बल्कि लोगों का बताना है।'

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+