WPL 2027 की तारीखों का ऐलान, कब शुरू होगा टूर्नामेंट, कहां खेले जाएंगे मुकाबले?

महिला प्रीमियर लीग के अगले सीजन की तैयारी शुरू हो गई है। BCCI ने WPL 2027 की अहम तारीखों का ऐलान कर दिया है। पांचवां सीजन 14 जनवरी से 7 फरवरी 2027 तक खेला जाएगा। इससे पहले टीमों को अपनी मौजूदा स्क्वॉड पर फैसला लेना होगा और फिर नीलामी में खाली जगह भरने का मौका मिलेगा।

पांचों फ्रेंचाइजी के लिए पहला बड़ा पड़ाव 28 सितंबर 2026 है। इसी दिन तक उन्हें अपने रिटेन किए गए खिलाड़ियों की सूची BCCI को सौंपनी होगी। यानी अगले सीजन के लिए टीमों की शुरुआती स्थिति सितंबर के अंत तक साफ हो जाएगी। इसके बाद नजर उन खिलाड़ियों पर होगी, जिन्हें फ्रेंचाइजी रिलीज कर सकती हैं और जो नीलामी पूल में पहुंचेंगे।

WPL

कोच्चि में होगी WPL 2027 की नीलामी

रिटेंशन के करीब एक महीने बाद 28 अक्टूबर 2026 को WPL 2027 की खिलाड़ी नीलामी होगी। BCCI के मुताबिक नीलामी ग्रैंड हयात, कोच्चि में आयोजित की जाएगी। यहीं पांचों टीमें अपनी स्क्वॉड को पूरा करने और जरूरत के मुताबिक नए खिलाड़ियों को जोड़ने की कोशिश करेंगी।

पिछली बार RCB ने जीता था खिताब

WPL 2026 का खिताब रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने जीता था। इसके साथ RCB ने अपना दूसरा WPL खिताब हासिल किया। टीम इससे पहले 2024 में भी चैंपियन बनी थी। मुंबई इंडियंस भी दो बार WPL ट्रॉफी जीत चुकी है-उसने 2023 में पहला सीजन और 2025 में अपना दूसरा खिताब जीता था।

अब 2027 सीजन के लिए तस्वीर तीन चरणों में साफ होगी-28 सितंबर तक रिटेंशन, 28 अक्टूबर को ऑक्शन और 14 जनवरी से मैदान पर मुकाबला। यानी अगले कुछ हफ्तों में ही तय होना शुरू हो जाएगा कि कौन सी टीम किन खिलाड़ियों के साथ नए सीजन में उतरने की तैयारी कर रही है। दो स्टेडियमों का नाम आयोजन के लिए सामने आया है। मुंबई के ब्रेबोर्न स्टेडियम के अलावा वडोदरा का नाम भी है। लीग चरण के लिए इन स्टेडियमों का नाम है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+