WPL 2026 Auction: 3 वर्ल्ड कप विनर भारतीय प्लेयर्स पर होगी करोड़ों की बारिश? दौड़ में सबसे आगे कौन?
WPL 2026 Auction: महिला प्रीमियर लीग (WPL) का मेगा ऑक्शन जल्द ही होने वाला है, और इस बार सभी फ्रेंचाइजी की नज़रें भारतीय टैलेंट पर टिकी हैं। ऑक्शन पूल में कई बड़े और नए नाम शामिल हैं, लेकिन कुछ ऐसे भारतीय खिलाड़ी हैं जिन पर टीमें अपनी पूरी ताकत झोंक सकती हैं। ये खिलाड़ी न सिर्फ मैच विनर हैं, बल्कि भविष्य के निवेश के रूप में भी देखे जा रहे हैं।
हाल ही में घरेलू सरजमीं पर दक्षिण अफ्रीका को फाइनल में हराकर वनडे वर्ल्ड कप विनर बनने वाली टीम इंडिया की कुछ प्लेयर्स के ऊपर नजरें रहेंगी, उनको बड़ी रकम मिल सकती हैं।

दीप्ति शर्मा
दीप्ति शर्मा का नाम ऑक्शन की सबसे बड़ी हेडलाइन में से एक है। अपनी पिछली टीम UP वॉरियर्ज़ से रिलीज़ होने के बाद, वह फिर से ऑक्शन पूल में हैं और उन पर बड़ी बोली लगना तय है, उनकी बेस प्राइस 50 लाख रुपये है।वह विश्व की सबसे बेहतरीन ऑलराउंडरों में से एक हैं और हाल ही में विश्व कप में 'प्लेयर ऑफ द टूर्नामेंट' भी रही थीं। उनकी घातक ऑफ-स्पिन गेंदबाजी और निचले क्रम में तेजी से रन बनाने की क्षमता उन्हें T20 फॉर्मेट का एक कंप्लीट पैकेज बनाती है। कोई भी टीम इन्हें अपने मध्यक्रम और गेंदबाजी आक्रमण को मजबूत करने के लिए भारी रकम खर्च करने से नहीं चूकेगी।
रेणुका सिंह ठाकुर
RCB द्वारा रिलीज़ की गईं रेणुका सिंह ठाकुर ऑक्शन में भारतीय तेज गेंदबाजी विभाग की सबसे बड़ी स्टार होंगी।
क्यों हैं खास: नई गेंद से विकेट लेने की उनकी क्षमता उन्हें बेहद मूल्यवान बनाती है। WPL में ऐसी तेज गेंदबाज मिलना मुश्किल है जो शुरुआत में ही विपक्षी बल्लेबाजों पर दबाव बना सके। उनकी स्विंग और सटीक लाइन-लेंथ उन्हें किसी भी टीम के लिए पॉवरप्ले में तुरुप का इक्का बनाती है, इसलिए तेज गेंदबाजों की कमी को देखते हुए, उन पर टीमें जमकर पैसा बरसाएँगी। रेणुका सिंह ठाकुर ने अपना बेस प्राइस 40 लाख रखा है।
हरलीन देओल
भारत की वर्ल्ड कप टीम में शामिल रहीं हरलीन देओल का नाम भी इस लिस्ट में शामिल है और उनके ऊपर भी बड़ी बोली लगने की संभावना जताई जा रही है। हरलीन देओल ने अपना बेस प्राइस 50 लाख रखा है। ज्यादा बेस प्राइस वाली लिस्ट में उनका नाम है। मिडिल ऑर्डर में तेज बैटिंग के लिए उनको खरीदने के लिए होड़ दिख सकती है।












Click it and Unblock the Notifications