Dream11: इन खिलाड़ियों के साथ बनाएं अपनी बेस्ट ड्रीम 11 टीम, मालामाल होने का बेहतरीन मौका

RCB-W vs UP-W Dream11 Prediction: 24 फरवरी को विमेंस प्रीमियर लीग का दूसरा मुकाबला रॉयल चैलेंजर बेंगलुरु और यूपी वॉरियर्स के बीच खेला जाएगा। स्मृति मंधाना की कप्तानी में रॉयल चैलेंजर बेंगलुरु इस सीजन का आगाज बेहतर तरीके से करना चाहेगी। आरसीबी के लिए महिला आईपीएल का पिछला सीजन कुछ खास नहीं रहा था। ऐसे में क्रिकेट फैंस को आरसीबी से दूसरे सीजन में बेहतर प्रदर्शन करने की उम्मीद होगी।

रोमांचक हो सकता है मुकाबला

दूसरी तरफ यूपी वॉरियर्स के कप्तान ऑस्ट्रेलिया स्टार एलिसा हिली भी अपनी टीम को एक मजबूत शुरुआत दिलाने की कोशिश करेगी। दोनों ही टीमों के पास कई ऑलराउंडर खिलाड़ी मौजूद हैं। जिसकी वजह से इस मुकाबले में चौके-छक्कों की बारिश देखने को मिल सकती है। महिला आईपीएल का पहला मुकाबला भी बेहद रोमांचक रहा था जिसका नतीजा आखिरी गेंद पर आया था।

RCB-W vs UP-W 1

हाई स्कोरिंग हो सकता है मुकाबला

एम चिन्नास्वामी स्टेडियम में होने वाला यह मुकाबला हाई स्कोरिंग हो सकता है। यहां पर बल्लेबाजों को विकेट से मदद मिलने की उम्मीद है। छोटी बाउंड्री और बैटिंग ट्रैक के होने की वजह से यहां अक्सर हाई स्कोरइंग मैच ही देखने को मिलते रहे हैं। आरसीबी और यूपी दोनों की कोशिश महिला आईपीएल के दूसरे सीजन में ट्रॉफी को अपने नाम करने की होगी।

ड्रीम 11 टीम

कप्तान: एलिसा हीली
उपकप्तान: सोफी डिवाइन
विकेटकीपर- ऋचा घोष, एलिसा हीली.
बल्लेबाज- स्मृति मंधाना, सोफी डिवाइन.
ऑलराउंडर- एलिस पैरी, श्रेयंका पाटिल, दीप्ति शर्मा, मेगन शुट्ट.
गेंदबाज- रेणुका सिंह ठाकुर, अंजली सरवानी, परशवी चोपड़ा.

रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर विमेंस संभावित प्लेइंग 11

स्मृति मंधाना (कप्तान), सोफी डिवाइन, एलिस पैरी, कनिका आहूजा, ऋचा घोष (विकेटकीपर), नादिने डी क्लार्क, श्रेयंका पाटिल, मेगन शुट्ट, रेणुका सिंह ठाकुर, प्रीति बोस, आशा सोभना

यूपी वॉरियर्स विमेंस प्लेइंग 11

एलिसा हीली (कप्तान व विकेटकीपर), वृंदा दिनेश, श्वेता शेहरावत, किरण नवगिरे, चमारी अट्टपट्टू, ताहलिया मैकग्रेथ, दीप्ति शर्मा, सोफी एक्लेस्टोन, अंजली सरवानी, साइमा ठाकोर, परशवी चोपड़ा

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+