पत्नी को टीवी पर देख जसप्रीत बुमराह को आया प्यार, फिर संजना गणेशन ने सरेआम किया गजब का काम
WPL 2024 Jasprit Bumrah wife Sanjana Ganesan: भारतीय टीम के तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह रांची में चौथा टेस्ट मैच नहीं खेल रहे हैं। जसप्रीत बुमराह को चौथे टेस्ट से आराम दिया गया है। शुरुआती 3 मैचों में जसप्रीत बुमराह ने गेंद के साथ बेहतरीन प्रदर्शन किया था। जिसके बाद अब चौथे मुकाबले में वर्कलोड मैनेजमेंट ने उन्हें आराम देने का फैसला किया।
चौथे टेस्ट से मिला आराम
भले ही जसप्रीत बुमराह मैच नहीं खेल रहे हों, इसके बावजूद भी वह फैंस के बीच चर्चाओं में बने हुए हैं। दरअसल, जसप्रीत बुमराह सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहते हैं। सोशल मीडिया पर उन्होंने अपनी वाइफ के लिए एक स्पेशल इंस्टा स्टोरी शेयर की है, जिसे फैंस काफी पसंद कर रहे हैं।

बुमराह ने कही दिल की बात
भारत में महिला आईपीएल के दूसरे सीज़न की शुरुआत हो चुकी है। 23 फरवरी को दिल्ली कैपिटल्स और मुंबई इंडियंस के बीच टूर्नामेंट का पहला मुकाबला खेला गया। विमेंस प्रीमियर लीग को संजना गणेशन ही होस्ट कर रही हैं। संजना गणेशन की तस्वीर के साथ जसप्रीत बुमराह ने अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी शेयर की है। अपनी वाइफ की तस्वीर शेयर करते हुए जसप्रीत बुमराह ने लिखा कि वापस कम पर देख कर संजना गणेशन को अच्छा लग रहा है। जिसके जवाब में संजना ने भी इंस्टा स्टोरी शेयर करते हुए बुमराह को धन्यवाद दिया।
मुंबई को मिली जीत
बता दें कि महिला आईपीएल का पहला मुकाबला बेहद ही रोमांचक रहा। पहले मुकाबले में मुंबई इंडियंस को आखिरी ओवर की अंतिम गेंद पर रोमांचक जीत मिली। दिल्ली कैपिटल्स की टीम ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर 172 बनाए थे। जिसे मुंबई की टीम ने 20 ओवर में ही हासिल कर लिया। महिला आईपीएल के पिछले सीजन का खिताब भी मुंबई ने जीता था।












Click it and Unblock the Notifications