WPL 2023 आयोजित करने की तारीख का हुआ ऐलान, खिलाड़ियों का ऑक्शन इस दिन होगा
महिला प्रीमियर लीग में खेलने के लिए काफी नाम आए हैं और बड़ी संख्या में रजिस्ट्रेशन हुए हैं, हालांकि सभी को मौका नहीं मिलेगा।

WPL 2023 to be held on March 4: बहुप्रतीक्षित महिला प्रीमियर लीग की शुरुआत का इन्तजार हर किसी को था। इसकी तारीखों का ऐलान होने का इन्तजार फैन्स कर रहे थे। अब इसमें बीसीसीआई की तरफ से स्थिति साफ़ कर दी गई है। लीग की शुरुआत मार्च में होगी। अहम बात यह है कि टूर्नामेंट 22 दिनों तक चलेगा। मार्च में ही इसका फाइनल भी हो जाएगा। आईपीएल के चेयरमेन अरुण धूमल ने टूर्नामेंट की तारीखों की घोषणा कर दी है।
पीटीआई के मुताबिक आईपीएल चेयरमैन अरुण धूमल ने कहा है कि महिला प्रीमियर लीग का आगाज 4 मार्च से होगा। इसका फाइनल मुकाबला 26 मार्च को खेला जाएगा। इसका मतलब यही है कि टूर्नामेंट 22 दिनों तक चलेगा। पांच टीमों के बीच जोर-आजमाइश देखने को मिलेगी। इसके अलावा WPL के लिए होने वाले ऑक्शन को लेकर भी अहम घोषणा हुई है। धूमल ने कहा है कि महिला प्रीमियर लीग के लिए खिलाड़ियों की नीलामी प्रक्रिया 13 फरवरी को मुंबई में होगी। ऑक्शन में टीमें खिलाड़ियों को खरीदेगी।
उल्लेखनीय है कि नीलामी के लिए करीबन 1000 खिलाड़ियों द्वारा रजिस्ट्रेशन कराये जाने की खबरें सामने आई थी। यह भी कहा गया था कि इनमें भारत के अलावा विदेशों से अच्छी संख्या में नाम आए हैं। पुरुष आईपीएल की तरह महिलाओं की लीग को लेकर भी उत्साह देखा जा रहा है। महिला लीग के लिए पांच टीमों का चयन भी नीलामी के जरिये किया गया था। अब यह देखना होगा कि खिलाड़ियों की नीलामी में सबसे बड़ी बोली किसकी लगती है।
बीसीसीआई ने महिला लीग के प्रसारण अधिकार वायकॉम 18 को बेचे थे। इन अधिकारों के लिए बोर्ड को 951 करोड़ रुपये मिले हैं। इसके अलावा टीमों को बेचने के बाद भी बोर्ड को एक बड़ी रकम मिली है। सभी पाँचों टीमों को मिलकर बीसीसीआई को कुल 4600 करोड़ रूपये से भी ज्यादा की राशि मिली है। इससे कहा जा सकता है कि खिलाड़ियों की नीलामी में भी बड़ा धमाका देखने को मिलेगा।












Click it and Unblock the Notifications