WPL 2023: गुजरात ने टॉस जीतकर किया गेंदबाजी का फैसला, ओपनिंग सेरेमनी में लगा ग्लैमर का तड़का
महिला प्रीमियर लीग की ओपनिंग सेरेमनी को एक्ट्रेस मंदिरा बेदी ने होस्ट किया है। इस ओपनिंग सेरेमनी में बॉलीवुड एक्ट्रेस कियारा आडवाणी, सिंगर एपी ढिल्लों और कृति सेनन की धमाकेदार परफॉर्मेंस दी।

महिला प्रीमियर लीग के पहले संस्करण का आगाज मुंबई के डीवाई पाटिल स्टेडियम में हो गया है। धमाकेदार ओपनिंग सेरेमनी के जरिए इस टूर्नामेंट का आगाज हुआ। ओपनिंग सेरेमनी को एक्ट्रेस मंदिरा बेदी ने होस्ट किया है तो वहीं ओपनिंग सेरेमनी में पहली डांस परफॉर्मेंस एक्ट्रेस कियारा आडवाणी की हुई। ओपनिंग सेरेमनी के बाद गुजरात जॉयंट्स और मुंबई के बीच मुकाबले का टॉस हुआ। गुजरात ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला किया है।
यह है दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन
मुंबई इंडियंस: हरमनप्रीत कौर, यास्तिका भाटिया, नताली साइवर-ब्रंट, हेले मैथ्यूज, पूजा वस्त्राकर, इसाबेल वोंग, हमैरा काजी, अमेलिया केर, अमनजोत कौर, जिंतिमनी कलिता, सायका इशाक
गुजरात जॉयंट्स: बेथ मूनी, एस मेघना, हरलीन देओल, एश्ले गार्डनर, एनाबेल सदरलैंड, दयालन हेमलता, जॉर्जिया वेयरहम, स्नेह राणा, तनुजा कंवर, मोनिका पटेल, मानसी जोशी
इससे पहले ओपनिंग सेरेमनी के दौरान कियारा ने पिंक कलर के कॉस्ट्यूम में अपनी फिल्म 'गोविंदा नाम मेरा' के सॉन्ग 'बिजली' पर डांस किया। कियारा की परफॉर्मेंस के बाद कृति सेनन ने 'चक दे इंडिया' फिल्म के गाने 'बादल पे पांव है' से एंट्री मारी। इसके बाद कृति ने 'परम सुंदरी' गाने पर डांस परफॉर्म किया।

कियारा और कृति की डांस परफॉर्मेंस के बाद पंजाबी हिप-पॉप सिंगर एपी ढिल्लों ने अपने फेमस सॉन्ग 'ब्राउन मुंडे' से स्टेडियम में एंट्री की। एपी ढिल्लों की एंट्री पर स्टेडियम गजब का शोर सुनने को मिला। एपी ढिल्लों की परफॉर्मेंस को दर्शकों ने सबसे ज्यादा एन्जॉय किया है।












Click it and Unblock the Notifications