WPL में वाइड बॉल पर लिया गया सफल DRS, मुंबई इंडियंस ने गुजरात जायंट्स को 143 रनों से हराया

मुंबई इंडियंस के लिए हरमनप्रीत कौर ने धमाका किया और तूफानी अंदाज में खेलते हुए 22 गेंदों में ही अर्धशतक जमा टीम को बड़े स्कोर तक पहुंचा दिया।

MI vs GG

WPL 2023: महिला प्रीमियर लीग में मुंबई इंडियंस ने धमाकेदार अंदाज में शुरुआत की। टूर्नामेंट के पहले ही मैच में मुंबई ने गुजरात को बड़े अंतर से हरा दिया। पहले खेलते हुए मुंबई इंडियंस ने 5 विकेट पर 207 रनों का विशाल स्कोर बोर्ड पर लगा दिया। इसके बाद गुजरात के लिए इसका पीछा करना आसान काम नहीं था। जवाब में गुजरात ने 9 विकेट पर 64 रन बनाए और मुंबई ने 143 रनों से जीत दर्ज की। गुजरात के लिए बेथ मूनी रिटायर्ड हर्ट होने के बाद वापस नहीं आईं।

यास्तिका भाटिया (1) और नताली सीवर (23) के विकेट गिरने के बाद मुंबई इंडियंस के लिए हैली मैथ्यूज ने ताबड़तोड़ अंदाज में खेलते हुए स्कोर बोर्ड को रन गति प्रदान करना जारी रखा। यह उनका दुर्भाग्य था कि अपना अर्धशतक नहीं बना सकीं और 31 गेंदों का सामना कर 47 रन के निजी स्कोर पर पवेलियन लौट गईं। उन्होंने 3 चौके और 4 छक्के जमाए। उनके बाद हरमनप्रीत कौर ने मोर्चा संभाल लिया। वह मैथ्यूज से भी तेज खेलते हुए 22 गेंदों में अर्धशतक पूरा करने में सफल रहीं। हरमनप्रीत कौर ने 30 गेंदों का सामना कर 65 रन बनाए और टीम को बड़े स्कोर की तरफ अग्रसर कर दिया। उनके बाद भी यह सिलसिला नहीं रुका। इस बार अमेलिया केर की बैटिंग करने का नम्बर था। उन्होंने भी धुआंधार खेलते हुए 24 गेंदों में ही नाबाद 45 रन ठोक दिए। इस तरह मुंबई इंडियंस ने 5 विकेट पर 207 रनों का विशाल स्कोर खड़ा कर दिया।

जवाब में खेलते हुए गुजरात की शुरुआत खराब रही। हरलीन देओल, और एश्ले गार्डनर बिना खाता खोले आउट हुईं। वहीँ कप्तान बेथ मूनी चोट के चलते रिटायर्ड हर्ट हो गईं। इसके बाद टीम की स्थिति खराब होती चली गई और निरंतर अन्तराल पर विकेट गिरते रहे। 23 रन के कुल स्कोर पर गुजरात जायंट्स ने अपने 7 विकेट गंवा दिए।

इसके बाद गुजरात ने 9 विकेट पर 64 रन बनाए और मुंबई ने 143 रनों से जीत दर्ज की। मुंबई के लिए साइका इशाक ने 4 विकेट झटके। 13वें ओवर में इशाक ने मोनिका पटेल को अंतिम गेंद डाली जिसे अम्पायर ने वाइड दिया। हरमनप्रीत कौर ने डीआरएस लिया और अम्पायर ने वाइड का निर्णय बदल दिया गया। टूर्नामेंट में पहली बार ऐसा हुआ। इस लीग में यह नियम है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+