MI vs RCB: गेंद से कहर बरपाने के बाद बल्ले से किया धमाका, 40 लाख के खिलाड़ी के आगे करोड़ों पाने वाले भी फेल

WPL 2023, MI vs RCB, Highlights: विमेंस प्रीमियर लीग में मुंबई इंडियंस की शुरुआत धमाकेदार रही है। मुंबई ने पहले दोनों ही मुकाबले में शानदार तरीके से जीत हासिल किया।

WPL 2023, MI vs RCB

WPL 2023, MI vs RCB, Highlights: महिला प्रीमियर लीग में मुंबई इंडियंस ने लगातार दूसरी जीत दर्ज कर ली है। मुंबई इंडियंस के लिए हेली मैथ्यूज ने गेंद और बल्ले से धमाकेदार प्रदर्शन किया। रॉयल चैलेंजर्स के खिलाफ मुंबई इंडियंस की टीम को मिली जीत में सबसे अहम योगदान हेली मैथ्यूज का ही रहा है। हेली मैथ्यूज ने पहले गेंदबाजी से अपना जलवा बिखेरा और उसके बाद उन्होंने बल्ले से भी ताबड़तोड़ पारी खेलने का काम किया।

3 विकेट लेने के बाद जड़े 77 रन

3 विकेट लेने के बाद जड़े 77 रन

मुंबई इंडियंस के लिए हेली मैथ्यूज ने 28 रन देकर 3 विकेट लेने का कारनामा किया। गेंद से शानदार प्रदर्शन के बाद उन्होंने बल्ले से भी अपने जौहर दिखाए। हेली मैथ्यूज ने 38 गेंद पर नाबाद 77 रन बनाकर टीम को 14 ओवर में ही एक आसान जीत दिला दी। मुंबई की यह लगातार दूसरी जीत है। वहीं आरसीही को दिल्ली के बाद मुंबई के हाथों भी हार का सामना करना पड़ा है। मुंबई इंडियंस को जीत के लिए 156 रन बनाने थे। जिन्हें उन्होंने आसानी से हासिल कर लिया।

हेली मैथ्यूज रही मैच की हीरो

हेली मैथ्यूज रही मैच की हीरो

हेली मैथ्यूज को उनके दमदार प्रदर्शन के लिए प्लेयर ऑफ द मैच चुना गया। मुंबई इंडियंस ने हेली मैथ्यूज को महज 40 लाख में खरीदा था। लेकिन उन्होंने अपनी धमाकेदार प्रदर्शन से करोड़ों की सैलरी पाने वाले खिलाड़ियों को पीछा छोड़ दिया है। आरसीबी ने 3.40 करोड़ में स्मृति मंधाना को खरीदा था। ऋचा घोष के लिए फ्रेंचाइजी ने 1.90 करोड़ रुपये खर्च किए थे। जबकि ऑस्ट्रेलियन ऑलराउंडर एलिस पैरी को आरसीबी ने एक करोड़ 70 लाख में अपने साथ शामिल किया। रेणुका सिंह को भी आरसीबी ने 1.5 करोड़ रुपये दिए हैं।

करोड़ों पाने वालों पर भारी रही मैथ्यूज

करोड़ों पाने वालों पर भारी रही मैथ्यूज

वेस्टइंडीज की ऑलराउंडर हेली मैथ्यूज का प्रदर्शन इन सभी खिलाड़ियों से बेहतर रहा है। लिहाजा उन्होंने करोड़ों पाने वाले खिलाड़ियों की तुलना में बेहतर प्रदर्शन किया है। मुंबई की तरफ से ओपनिंग करने उतरी हेली मैथ्यूज ने आरसीबी से पहले गुजरात के खिलाफ भी धमाकेदार प्रदर्शन किया था। पहले मैच में मैथ्यूज ने 31 गेंदों पर 4 छक्के और 3 चौके लगाते हुए 47 रन बनाकर टीम को तेज और मजबूत शुरुआत दिलाई थी। मैथ्यूज ने महज 9 साल की उम्र से क्रिकेट खेलना शुरू कर दिया था, वह अपने घर के पास स्थित एक स्कूल की कप्तानी भी महज 11 साल की उम्र में बन गई थी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+