WPL 2023: हरमनप्रीत ने उधेड़ी गेंदबाजों की बखिया, पहले ही मैच में जड़ी 22 बॉल में फिफ्टी
मुंबई इंडियंस की टीम को आगे से लीड करते हुए हरमनप्रीत ने धमाकेदार बल्लेबाजी की और स्कोर 200 के पार पहुंचाने में अहम योगदान दिया।

WPL 2023: महिला प्रीमियर लीग की आज से शुरुआत हो गई। रंगारंग ओपनिंग सेरेमनी के बाद मुंबई इंडियंस और गुजरात जायंट्स के बीच मुकाबला शुरू हुआ। गुजरात की कप्तान बेथ मूनी ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का निर्णय लिया। हरमनप्रीत कौर के बल्ले से तूफानी बल्लेबाजी देखने को मिली। मुंबई इंडियंस के लिए हरमनप्रीत कौर ने 200 से ज्यादा के स्ट्राइक रेट से खेलते हुए फिफ्टी जमाई। अपनी टीम को 207/5 के स्कोर तक पहुँचाने में हरमनप्रीत ने मदद की।
मुंबई इंडियंस ने यास्तिका भाटिया का विकेट जल्दी गंवा दिया। वह 1 रन बनाकर आउट हो गईं। उनके बाद नताली सीवर 23 रन बनाकर चलती बनीं। हिली मैथ्यूज ने धमाकेदार बल्लेबाजी करते हुए 31 गेंदों का सामना करते हुए 47 रनों की पारी खेली। तीन विकेट गिरने के बाद हरमनप्रीत कौर ने धमाकेदार अंदाज में बल्लेबाजी करते हुए गुजरात की गेंदबाजी की धज्जियां उड़ाई। वह 22 गेंदों में ही अपना अर्धशतक पूरा करने में सफल रहीं। वह 30 गेंदों में 14 चौकों की मदद से 65 रन बनाकर आउट हुईं। अमेलिया केर ने 24 गेंदों में नाबाद 45 रनों की पारी खेली और मुंबई को 207 के स्कोर तक पहुंचा दिया।
गुजरात की तरफ से लगभग हर गेंदबाज की पिटाई देखने को मिली। स्नेह राणा को 2 विकेट लेने में सफलता मिली। उनके अलावा वैरहेम, गार्डनर और तनुजा कंवर के खाते में भी एक-एक विकेट आया। इस तरह टॉस जीतकर गेंदबाजी करने का निर्णय भारी पड़ गया। हरमनप्रीत कौर की तूफानी पारी ने गुजरात जायंट्स का खेल खराब कर दिया।
दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन में ये खिलाड़ी हैं
मुंबई इंडियंस: हरमनप्रीत कौर, यास्तिका भाटिया, नताली साइवर-ब्रंट, हेले मैथ्यूज, पूजा वस्त्राकर, इसाबेल वोंग, हमैरा काजी, अमेलिया केर, अमनजोत कौर, जिंतिमनी कलिता, सायका इशाक
गुजरात जॉयंट्स: बेथ मूनी, एस मेघना, हरलीन देओल, एश्ले गार्डनर, एनाबेल सदरलैंड, दयालन हेमलता, जॉर्जिया वेयरहम, स्नेह राणा, तनुजा कंवर, मोनिका पटेल, मानसी जोशी












Click it and Unblock the Notifications