WPL 2023, GG vs RCB: आरसीबी-गुजरात को पहली जीत की तलाश, जानिए दोनों टीमों की संभावित प्लेइंग 11
WPL 2023, GG vs RCB, Playing XI: महिला आईपीएल में रॉयल चैलेंजर्स बैंगलौर की शुरुआत खराब रही है। टीम को अपने शुरुआती दोनों ही मुकाबलों में हार का सामना करना पड़ा है।

WPL 2023, GG vs RCB, Playing XI: वीमेंस प्रीमियर के छठे मुकाबले में रॉयल चैलेंजर्स बैंगलौर का सामना गुजरात जायंट्स से है। दोनों ही टीम अब महिला आईपीएल के पहले सीजन में एक भी जीत हासिल नहीं कर सकी है। ब्रेबोर्न स्टेडियम में इन दोनों टीमों के बीच होने वाला यह मुकाबला हाई स्कोरिंग हो सकता है। गुजरात को अपने पहले ही मैच में कप्तान बेथ मूनी के रूप में बड़ा झटका लगा था।

आरसीबी को भी है जीत की तलाश
गुजरात की तरह आरसीबी की टीम को भी महिला आईपीएल में अपनी पहली जीत की तलाश है। महिला प्रीमियर लीग में रविवार को रॉयल चैलेंजर्स बैंगलौर को दिल्ली कैपिटल्स के हाथों पहली हार का सामना करना पड़ा। जबकि दूसरे मैच में मुंबई इंडियंस की टीम ने आरसीबी को पटखनी देने का काम किया। सोशल मीडिया पर स्मृति मंधाना की खराब कप्तानी भी चर्चाओं में है। ब्रेबोर्न स्टेडियम की पिच बल्लेबाजों के लिए फायदेमंद रहा है। ऐसे में आज एक बार फिर यहां बड़ा स्कोर देखने को मिल सकता है।

मंधाना और घोष से होगी उम्मीदें
स्मृति मंधाना, ऋचा घोष और रेणुका ठाकुर को नीलामी में आरसीबी ने भारी भरकम रकम देकर अपने साथ जोड़ा था। लेकिन इन तीनों ही खिलाड़ी का प्रदर्शन अब तक कुछ खास नहीं रहा है। ऐसे में स्मृति मंधाना, ऋचा घोष और रेणुका ठाकुर को गुजरात के खिलाफ अपना बेस्ट प्रदर्शन करना होगा। वहीं बेथ मूनी की कप्तानी वाली गुजरात के खिलाड़ी भी अब तक उम्मीदों पर खड़े नहीं उतर सके हैं। दोनों ही टीम के लिए टूर्नामेंट में बने रहने के लिए यह मैच बेहद होने वाला है।

दोनों टीमों की संभावित प्लेइंग इलेवन
गुजरात जायंट्स- एस मेघना , सर डंकले , एच देओल , टीपी कंवर , डी हेमलता , ए गार्डनर , स्नेह राणा (कप्तान) , केजे गर्थ , एस वर्मा , ए सदरलैंड , एम जोशी।
रॉयल चैलेंजर्स बैंगलौर - एस मंधाना (कप्तान) , डीडी कसाट , एचसी नाइट , एसएफएम डिवाइन , ईए पेरी , कनिका आहूजा , प्रीति बोस , ऋचा घोष , श्रेयंका पाटिल , रेणुका सिंह , एमएल शुट्ट।












Click it and Unblock the Notifications