DC vs UPW: दिल्ली कैपिटल्स और यूपी वारियर्स के बीच जीत के लिए जंग, जानें दोनों टीमों की संभावित प्लेइंग 11

WPL 2023, DC vs UPW, playing 11: विमेंस प्रीमियर लीग में मंगलवार यानी 7 मार्च को दिल्ली कैपिटल्स का सामना यूपी वारियर्स से होगा। दोनों ही टीम को पहले मैच में जीत मिली थी।

WPL 2023, DC vs UPW

WPL 2023, DC vs UPW, playing 11: महिला प्रीमियर लीग में दिल्ली कैपिटल्स और यूपी वारियर्स ने जीत के साथ आगाज किया है। दोनों ही टीमों को टूर्नामेंट के अपने पहले मुकाबले में जीत हासिल हुई थी। दिल्ली कैपिटल्स ने पहले मैच में आरसीबी को 60 रन से हराया था। दूसरी तरफ यूपी ने आखिरी ओवर में 24 रन जड़कर एक रोमांचक मुकाबले में गुजरात को पटखनी देने का काम किया था। दोनों टीमों की कोशिश टूर्नामेंट में दूसरी जीत हासिल करने पर होगी।

जीत की लय बरकरार रखने की कोशिश

जीत की लय बरकरार रखने की कोशिश

दिल्ली और यूपी दोनों की कोशिश जीत के सिलसिले को जारी रखने की होगी। दिल्ली की दोनों सलामी बल्लेबाज ने पहले मैच में जबरदस्त प्रदर्शन किया था। दिल्ली की कप्तान मेग लेनिंग ने आरसीबी के खिलाफ 72 रनों की अर्धशतकीय पारी खेली थी। जबकि युवा सलामी बल्लेबाज शेफाली वर्मा के बल्ले से टीम के लिए जरूरी 84 रन निकले थे। इन दोनों से एक बार फिर टीम को विस्फोटक शुरुआत की उम्मीद होगी।

यूपी ने जीती थी हारी हुई बाजी

यूपी ने जीती थी हारी हुई बाजी

गुजरात के खिलाफ यूपी की टीम ने हारी हुई बाजी जीतने में सफलता हासिल की थी। आखिरी ओवर में यूपी वॉरियर्स को 19 रन चाहिए थे। ग्रेस हैरिस ने धमाकेदार अंदाज में बल्लेबाजी करते हुए इस ओवर में 24 रन जड़कर टीम को जीत दिला दी। किम गार्थ के ओवर में ग्रेस हैरिस ने आक्रमक अंदाज में बल्लेबाजी करते हुए टीम को अहम दो अंक दिला दिए। इसके अलावा मुकाबले में किरण नवगिरे ने 43 गेंद पर 53 रन बनाए थे।

तारा नॉरिस ने झटके थे पांच विकेट

तारा नॉरिस ने झटके थे पांच विकेट

दिल्ली की ओर से तारा नॉरिस ने अपने पहले मैच में ही पांच विकेट झटके थे। लिहाजा उनके प्रदर्शन पर भी फैंस की नजरे बनी रहेगी। मुंबई के डीवाई पाटिल स्टेडियम में दिल्ली कैपिटल्स और यूपी वारियर्स के बीच यह मुकाबला खेला जाएगा। मैच का लाइव प्रसारण स्पोर्ट्स18 नेटवर्क के चैनल्स पर देखा जा सकता है। वहीं मैच को लाइव मोबाइल पर देखने के लिए फैंस को जियो एप का इस्तेमाल करना होगा।

दोनों टीमों की संभावित प्लेइंग इलेवन

दोनों टीमों की संभावित प्लेइंग इलेवन

यूपी वॉरियर्स: एलिसा हीली (कप्तान), श्वेता सहरावत, किरण नवगिरे, ताहलिया मैकग्राथ, दीप्ति शर्मा, ग्रेस हैरिस, सिमरन शेख, देविका वैद्य, सोफी एक्लेस्टोन, अंजलि सरवानी, राजेश्वरी गायकवाड़।

दिल्ली कैपिटल्स: मेग लैनिंग (कप्तान), शैफाली वर्मा, मारिजैन कैप, जेमिमा रोड्रिग्स, एलिस कैप्सी, जेस जोनासेन, तान्या भाटिया (विकेटकीपर), अरुंधति रेड्डी, शिखा पांडे, राधा यादव, तारा नॉरिस।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+