WPL करेगा वूमेन्स डे को खास अंदाज में सेलिब्रेट, 8 मार्च को सभी के लिए होगी फ्री एंट्री
8 मार्च को महिला दिवस के मौके पर रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु और गुजरात टाइटंस के बीच होने वाला मैच ना केवल महिलाओं के लिए बल्कि सभी के लिए फ्री एंट्री देगा।

महिला प्रीमियर लीग का पहला सीजन क्रिकेट के साथ जिस एक चीजे को मजबूती से दिखाने में कामयाब रहा है, वह महिला सशक्तिकरण का प्रतिनिधित्व है। प्रतियोगिता के दौरान मैच के दिनों में स्टेडियमों में महिलाओं के लिए फ्री प्रवेश की घोषणा करके टूर्नामेंट ने बहुत ध्यान खींचा। जब भारत के अधिकतर हिस्सों में 8 मार्च को होली मनाई जा रही होगी तब दुनिया में इंटरनेशनल महिला दिवस भी मनाया जा रहा होगा।
इस अवसर पर सभी के लिए फ्री प्रवेश की घोषणा की गई है। इस दिन प्रतियोगिता का मैच नंबर 6 होगा। यह मैच गुजरात जायंट्स और रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर के बीच 8 मार्च को ब्रेबोर्न स्टेडियम में खेला जाएगा। आरसीबी और एमआई के बीच टूर्नामेंट के चौथे मैच के दौरान इस बात की घोषणा की गई थी।
WPL ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर भी इसकी घोषणा कर दी है जहां इंस्टाग्राम पर लिखा है- स्पेशल डे को मार्क करने के लिए स्पेशल तरीका। WPL वूमेन डे को सेलिब्रेट करने के लिए 8 मार्च 2023 को सभी के लिए फ्री प्रवेश की छूट देता है।
रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर के इस मुकाबले में काफी भीड़ होनी चाहिए जो ना केवल आईपीएल की सबसे लोकप्रिय फ्रेंचाइजी में शामिल है बल्कि डब्ल्यूपीएल में सबसे मजबूत टीमों में से एक है। एलिसे पेरी, स्मृति मंधाना, सोफी डिवाइन और ऋचा घोष इस टीम में शामिल हैं। हालांकि उनको दिल्ली कैपिटल्स और मुंबई इंडियंस के खिलाफ मुकाबले में हार मिली है।
कप्तान स्मृति मंधाना की इस टीम ने बहुत खराब खेल नहीं दिखाया है लेकिन उनके विपक्षियों ने उनको ऊपर उठने का मौका नहीं दिया और कहीं ना कहीं स्टार खिलाड़ियों की इस टीम ने अपने बड़े बल्लेबाजों से अपेक्षा के हिसाब से प्रदर्शन नहीं हासिल किया है। पहले दो मैच हारने के बाद, उनका अगला मुकाबला 8 मार्च को गुजरात जायंट्स से होगा और उम्मीद है कि वे अपना खाता खोलने में कामयाब होंगे क्योंकि गुजरात भी संघर्ष कर रहा है और फिलहाल उनके पास बेथ मूनी नहीं हैं।












Click it and Unblock the Notifications