इंग्लैंड के क्लीन स्वीप के बाद अब ऐसा है वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप पॉइंट टेबल में टीमों का हाल
आईसीसी वर्ल्ड टेस्ट चैम्पियनशिप अंक तालिका में ऑस्ट्रेलिया की स्थिति टॉप पर बनी हुई है। आइए देखते हैं पाकिस्तान की इंग्लैंड के हाथों करारी हार के बाद इस टेबल में टीमों की स्थिति में क्या तब्दीली हुई हैं।

ENG vs PAK Test Series- इंग्लैंड क्रिकेट टीम ने आराम से कराची में चौथे दिन मेजबान पाकिस्तान के खिलाफ तीसरे और अंतिम टेस्ट मैच में जीत दर्ज कर ली। इस पूरी श्रृंखला में बेन स्टोक्स एंड कंपनी पाकिस्तान पर पूरी तरह भारी साबित हुई सीरीज 3-0 से अपने नाम कर ली। अंग्रेजों पहले ही रावलपिंडी और मुल्तान में जीत हासिल की थी और फिर कराची में उनको जीत मिली। भले ही बाबर आजम ने सीरीज हारने के बाद कहा हो कि हम भी डोमिनेट कर सकते थे लेकिन मौके गंवा दिए पर सच यही है कि पहले टेस्ट मैच में पाकिस्तान के पास जो जीतने का मौका था वो बेन स्टोक्स के साहसिक फैसले ने ही दिया था क्योंकि उनको उस नीरस विकेट पर कुछ रोमांच पैदा करना था।
फिर किस्मत ने भी बहादुर का साथ दिया और जीत इंग्लैंड के हिस्से आई। कराची में सपाट विकेट पर खेलते हुए पाकिस्तान को पहली पारी में बोर्ड पर 304 रन मिले, जिस पर इंग्लिश टीम ने अपनी पारी में 354 रनों का जवाब दिया। लेकिन फिर से पाकिस्तान 216 रनों पर ढेर हो गया और इंग्लैंड को 167 रनों का लक्ष्य मिला जिसको चौथी सुबह बेन डकेट और कप्तान स्टोक्स ने पीछा पूरा किया।
ऑस्ट्रेलिया टॉप पर मौजूद है
ऑस्ट्रेलिया ICC World Test Championships पॉइंट टेबल में टॉप पर बना हुआ है क्योंकि वे 120 अंकों और 76.92 प्रतिशत अंकों के साथ बढ़िया स्थिति में मौजूद हैं। जबकि पाकिस्तान छह हार और 38.89 के प्रतिशत अंक के साथ सातवें स्थान पर आ गया। इंग्लैंड की टीम वर्तमान में 46.97 प्रतिशत अंकों के साथ पांचवें स्थान पर हैं, लेकिन व्हाइटवॉश के बाद उनके 124 अंक हैं जो ग्रुप में मौजूद किसी भी टीम से सबसे ज्यादा हैं।
भारत, दक्षिण अफ्रीका और ऑस्ट्रेलिया में है असली होड़
भारत, दक्षिण अफ्रीका और ऑस्ट्रेलिया अभी भी विश्व टेस्ट चैम्पियनशिप के फाइनल के लिए कड़ा संघर्ष कर रहे हैं। फिलहाल भारत बांग्लादेश की धरती पर दो मैचों की टेस्ट सीरीज खेल रहा है और साउथ अफ्रीका डाउन अंडर में तीन मैचों की सीरीज खेल रही है।
नंबर चार पर श्रीलंका की टीम 53.33 पीसीटी प्रतिशत अंकों के साथ चौथे स्थान पर है और उनके 64 अंक हैं। इस लिस्ट में अभी तक इंग्लैंड ने ही 10 मुकाबले जीते हैं और कोई टीम दहाई के अंकों में हासिल नहीं कर पाई है। हालांकि अंग्रेजों को 8 मैचों में हार का सामना भी करना पड़ा है। पिछली बार के वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप विजेता न्यूजीलैंड की हालत बहुत खराब है क्योंकि वह 28 अंकों के साथ और 25.93% के साथ आठवें स्थान पर है। उन्होंने दो मुकाबले जीते हैं और 6 हारे हैं। इस स्टैंडिंग में नंबर 9 पर बांग्लादेश की टीम है जो केवल एक ही जीत दर्ज कर पाई है।












Click it and Unblock the Notifications