IND vs BAN: 'मैं शतक नहीं बनाऊंगा, लोग क्या कहेंगे,' केएल राहुल ने बताया कोहली से क्या बात हुई

India vs Bangladesh: भारतीय टीम ने बांग्लादेश को बुरी तरह हराते हुए वर्ल्ड कप में लगातार चौथी जीत दर्ज के ली। टीम इंडिया ने बांग्लादेश को 7 विकेट से जीत दर्ज की। सबसे खास विराट कोहली का शतक रहा। नाटकीय अंदाज में उनका शतक पूरा हुआ। छक्के से कोहली ने सैकड़ा जमाया।

केए राहुल और कोहली क्रीज पर थे लेकिन कोहली के शतक के लिए राहुल ने सिंगल नहीं लिया। केएल राहुल ने उनको शतक पूरा करने के लिए कहा। कोहली शतक नहीं बनाना चाहते थे लेकिन केएल राहुल ने जोर देकर उनको सैकड़ा पूरा करने के लिए कहा।

virat and rahul

केएल राहुल सिंगल नहीं ले रहे थे तब कोहली ने कहा कि व्यक्तिगत कीर्तिमान के लिए खेलना सही नहीं है। सिंगल नहीं लोगे तो ठीक नहीं लगेगा। लोग भी कहेंगे कि कीर्तिमान के लिए खेला है। केएल राहुल नहीं माने और कोहली का शतक पूरा करवाकर ही माने।

राहुल ने बताया कि मैंने विराट कोहली को सिंगल देने से इनकार कर दिया, उन्होंने कहा कि अगर आप सिंगल नहीं लेंगे तो यह बुरा होगा, लोग सोचेंगे कि मैं व्यक्तिगत उपलब्धि के लिए खेल रहा हूं। लेकिन मैंने कहा कि हम आराम से जीत रहे हैं, आप अपना शतक पूरा करो।

गौरतलब है कि कोहली को शतक के लिए अंत में 15 रन चाहिए थे और टीम इंडिया को भी जीतने के लिए इतने ही रन बनाने थे। इसके बाद राहुल ने सिंगल नहीं लिया और कोहली ने बाउंड्री में ही डील की। कोहली ने छक्का जमाते हुए टीम इंडिया को जीत दिलाई और अपना 48वां शतक भी पूरा कर लिया।

उल्लेखनीय है कि कोहली अब एकदिवसीय क्रिकेट में नया वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाने के काफी करीब आ गए हैं। कोहली के वनडे में 48 शतक हो गए हैं। एक शतक और जड़ते ही वह महान सचिन तेंदुलकर के बराबर आ जाएँगे। इसके बाद पचासवां शतक जमाते ही कोहली वनडे इतिहास में ऐसा करने वाले पहले बल्लेबाज होंगे।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+