World Cup Qualifiers 2023: सुपर-6 मैचों का पूरा शेड्यूल, टीमें, मैच टाइमिंग, कब और कहां देखें मुकाबलें
World Cup Qualifiers 2023 Super Six Schedule: आईसीसी वर्ल्ड कप क्वालीफायर 2023 मुकाबलों का लीग चरण समाप्त हो गया है। ग्रुप A से नेपाल और यूनाइटेड स्टेट्स बाहर हो चुकी है और ग्रुप बी से आयरलैंड व संयुक्त अरब अमीरात की टीम भी बाहर हुई है।
सुपर सिक्स में नाम के अनुसार 6 टीमें पहुंची हैं, जिनमें श्रीलंका, जिंबाब्वे, स्कॉटलैंड, नीदरलैंड, वेस्टइंडीज और ओमान हैं। सुपर सिक्स में पहुंचने वाली टीमें लीग स्टेज के उन प्वाइंट को भी कैरी कर रही हैं जो उन्होंने सुपर सिक्स में जाने वाली अन्य टीमों को हराकर हासिल किए हैं।

इस लिहाज से श्रीलंका और जिंबाब्वे की टीम को अन्य टीमों की तुलना में काफी बढ़त हासिल है। इन दोनों टीमों ने अपने ग्रुप स्टेज के सभी मैच जीते थे। श्रीलंका सबसे बेहतर रन रेट के साथ सुपर सिक्स की पॉइंट टेबल में नंबर 1 पर है और जिंबाब्वे की टीम नंबर दो पर है।
नंबर तीन और चार पर मौजूद स्कॉटलैंड और नीदरलैंड के पास भी दो-दो अंक हैं लेकिन नंबर पांच पर वेस्टइंडीज के पास एक भी अंक नहीं है।
सुपर सिक्स मैचों का दौर 29 जून को शुरू होगा जहां पहला मैच जिम्बाब्वे और ओमान के बीच होगा। 30 जून को नीदरलैंड और श्रीलंका के बीच मुकाबला होगा।
1 जुलाई को स्कॉटलैंड और वेस्टइंडीज के बीच सुपर सिक्स का तीसरा मुकाबला होगा। 2 जुलाई को जिंबाब्वे और श्रीलंका के बीच सुपर सिक्स का चौथा मैच होगा।
3 जुलाई को नीदरलैंड और ओमान के बीच मैच देखने के लिए मिलेगा। 4 जुलाई को जिंबाब्वे और स्कॉटलैंड के बीच मुकाबला होगा। 5 जुलाई को ओमान और वेस्टइंडीज के बीच सुपर सिक्स का सातवां मैच होगा।
6 जुलाई को नीदरलैंड और स्कॉटलैंड के बीच सुपर सिक्स का आठवां मैच होगा। 7 जुलाई को श्रीलंका और वेस्टइंडीज के बीच सुपर सिक्स का अंतिम मैच होगा। इसके बाद 9 जुलाई को सुपर सिक्स की टॉप 2 टीमों के बीच फाइनल मैच हरारे के स्पोर्ट्स क्लब में होगा।
कहां देखें वर्ल्ड कप क्वालीफायर 2023 सुपर सिक्स के मुकाबले-
ये सभी मैच टीवी पर स्टार स्पोर्ट्स नेटवर्क और मोबाइल पर डिजनी प्लस हॉटस्टार ऐप के जरिए देख सकते हैं। यह सभी मैच भारतीय समय अनुसार दोपहर 12:30 पर शुरू होंगे। सभी मैच जिम्बाब्वे के हरारे और बुलावायो में सम्पन्न होंगे।












Click it and Unblock the Notifications