Aaj Kis Kiska Match Hai: वर्ल्ड कप क्वालीफायर सुपर-6 में आज किसका मैच है, जिंबॉब्वे vs ओमान

World Cup Aaj Ka Match kiska hai, Zimbabwe vs Oman: आईसीसी क्रिकेट वर्ल्ड कप 2023 में बाकी की 2 टीमों के लिए क्वालीफायर मुकाबलों का सुपर सिक्स राउंड आज से शुरू हो रहा है, जहां जिंबाब्वे का मैच ओमान से है।

जिंबाब्बे इस टूर्नामेंट का मेजबान है और उन्होंने ग्रुप ए में वेस्टइंडीज जैसी टीम की मौजूदगी के बावजूद टॉप किया है। यह टीम अभी तक अपने सभी मैच जीतकर आ रही है। (Photo- Zimbabwe Cricket Twitter)

World Cup Qualifiers 2023 Super Six

दूसरी और ओमान की टीम जिंबॉब्वे के सामने काफी कमजोर लग रही है। ओमान ग्रुप बी में 4 मुकाबले खेलने के बाद दो मैच जीती थी और दो हारी थी।

इस ग्रुप में आयरलैंड जैसी टीम की मौजूदगी होने के बावजूद ओमान का सुपर सिक्स में पहुंचना सराहनीय प्रदर्शन कहा जाएगा। आयरलैंड टेस्ट मैच खेलने वाली टीम है जो ग्रुप स्टेज से ही बाहर हो गई थी।

लेकिन ओमान के पास सुपर सिक्स की पॉइंट टेबल में कोई अंक नहीं है और उनका रन रेट भी सबसे खराब है, जिसके चलते वे छठे नंबर पर है। दूसरी ओर, जिंबाब्वे की टीम ग्रुप स्टेज से कैरी किए गए 4 पॉइंट के दम पर दूसरे स्थान पर है और उनका रन रेट भी बहुत अच्छा है।

कुल मिलाकर इस मुकाबले के लिए सीन विलियम्स की टीम एक फेवरेट के तौर पर नजर आ रही है। उन्होंने अभी तक गजब का खेल दिखाया है। जिम्बाब्वे ने जिस तरीके से अपने अंतिम लीग मैच में यूनाइटेड स्टेट्स को 304 रनों से मात दी थी, वह वनडे इतिहास की दूसरी सबसे बड़ी जीत है।

सीन विलियम्स भी अच्छी फॉर्म में नजर आ रहे हैं। ऐसे में ओमान को मेजबान को हराने के लिए एक उलटफेर करना पड़ेगा।

कब और कहा देंखे वर्ल्ड कप क्वालीफायर का ये मुकाबला-

यह मैच जिंबाब्वे के बुलावायो के क्वींस स्पोर्ट्स क्लब में खेला जाएगा। जिसको आप भारतीय समयानुसार दोपहर 12:30 पर देख सकते हैं। ये मैच भारत में टीवी पर स्टार स्पोर्ट्स नेटवर्क और मोबाइल पर डिजनी प्लस हॉट स्टार ऐप के जरिए देख सकते हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+