World Cup: भारत में वर्ल्ड कप में हिस्सा नहीं ले सकेगी ये चार टीमें, अपने ही खिलाड़ी बने देश के दुश्मन!
World Cup Qualifier 2023 Eliminator List: जिम्बाब्वे में 2023 वनडे वर्ल्ड कप के क्वालीफयर मुकाबले खेले जा रहे हैं।
World Cup Qualifier 2023 Eliminator List: जिम्बाब्वे में 18 जून से वनडे वर्ल्ड कप के क्वालीफायर मैच का आगाज किया गया था। यह वर्ल्ड कप क्वालीफायर अब बेहद रोमांचक मोड़ पर आ गया है। वर्ल्ड कप के क्वालीफायर टूर्नामेंट से चार टीमें बाहर हो गई है। इसका मतलब साफ है कि भारत में होने वाले वनडे वर्ल्ड कप में ये टीमें हिस्सा नहीं ले सकेंगी।
वर्ल्ड कप की रेस से बाहर: आयरलैंड की टीम इस साल भारत में होने वाले वनडे वर्ल्ड कप में हिस्सा नहीं ले सकेगी। आयरलैंड के खिलाड़ियों ने क्वालीफायर मुकाबलों में निराशाजनक प्रदर्शन किया है। टीम के पास कई दिग्गज खिलाड़ी मौजूद हैं, लेकिन टीम इस लीग में अब तक एक भी जीत अपने नाम नहीं कर सकी है। आयरलैंड लगातार तीन मैच हारकर वर्ल्ड कप की रेस से बाहर हो गई है।

इन तीन टीमों का भी टूटा सपना: आयरलैंड के अलावा नेपाल, यूएई और यूनाइटेड स्टेट्स की टीम भी वर्ल्ड कप की रेस से बाहर हो गई है। इन सभी टीमों का वर्ल्ड कप खेलना का सपना टूट गया है। टीम की हार के लिए इन देशों के खिलाड़ियों का साधारण प्रदर्शन जिम्मेदार रहा है। आयरलैंड, नेपाल, यूएई और यूनाइटेड स्टेट्स की तरफ से कोई भी खिलाड़ी इस टूर्नामेंट में अपनी छाप नहीं छोड़ सका है।
सुपर सिक्स में इन टीमों की एंट्री: श्रीलंका, जिम्बाब्वे, नीदरलैंड, स्कॉटलैंड, ओमान और वेस्टइंडीज की टीम वर्ल्ड कप क्वालीफायर में अपनी जगह बनाने में सफल रही है। इन टीमों में से टॉप पर रहने वाली दो टीमों को भारत में होने वाले वनडे वर्ल्ड कप में खेलने का मौका मिलेगा। जिम्बाब्वे और श्रीलंका की टीम ने अब तक अपने प्रदर्शन से सभी को हैरान किया है।
29 जून से शुरू होंगे मुकाबले: वनडे वर्ल्ड कप के क्वालीफायर सुपर-6 के मुकाबले 29 जून से खेले जाएंगे। वहीं इसका फाइनल मुकाबला 9 जुलाई को खेला जाएगा। इस दौरान बेहतर प्रदर्शन करने वाली यानी टॉप की दो टीमें वर्ल्ड कप के लिए क्वालीफाई कर जाएगी।












Click it and Unblock the Notifications