Aaj Kis Kiska Match Hai: वर्ल्ड कप में आज किसका मैच है, वेस्टइंडीज vs नीदरलैंड, जिम्बाब्वे vs यूएसए

World Cup Aaj Ka Match kiska hai, West Indies vs Netherlands Zimbabwe vs United States: वेस्टइंडीज और जिम्बाब्वे की कोशिश जीत हासिल करने की होगी।

World Cup Aaj Ka Match kiska hai, West Indies vs Netherlands Zimbabwe vs United States: ज़िम्बाब्वे के खिलाफ हार झेलने के बाद वेस्टइंडीज के लिए सोमवार को जीत दर्ज करना बेहद जरूरी बन गया है। नीदरलैंड के खिलाफ वेस्टइंडीज की टीम सोमवार को भिड़ेगी और उसकी कोशिश इस मुकाबले को अपने नाम करने की होगी।

नीदरलैंड-वेस्टइंडीज क्वालीफाई: वेस्टइंडीज और नीदरलैंड की टीम अगले राउंड यानी कि सुपर सिक्स के लिए क्वालीफाई कर चुकी है। दोनों ही टीमों के पास 3 मैचों में 2 जीत के साथ चार अंक है। दोनों की कोशिश इस मुकाबले को जीतकर लय कायम रखने की होगी। खासतौर पर पिछला मैच हारने वाली वेस्टइंडीज की टीम वापस जीत की पटरी पर लौटना चाहेगी।

World Cup Qualifiers 2023 1

जिम्बाब्वे को भी जीत की उम्मीद: वहीं सोमवार को खेले जाने वाले दूसरे मैच में संयुक्त राज्य अमेरिका का सामना जिम्बाब्वे की टीम से होना है। वर्ल्ड कप क्वालीफायर में जिम्बाब्वे का प्रदर्शन अब तक दमदार रहा है। टीम ने अब तक इस लीग में तीन मैच खेले हैं और तीनों में ही उसे जीत हासिल हुई है। दूसरी तरफ संयुक्त राज्य अमेरिका को अभी भी अपनी पहली जीत की तलाश है।

वेस्टइंडीज की संभावित प्लेइंग 11: शाई होप (कप्तान), ब्रैंडन किंग, जॉनसन चार्ल्स, काइल मेयर्स, निकोलस पूरन, रोवमन पॉवेल, रोस्टन चेस, जेसन होल्डर, अकील होसैन, अलजारी जोसेफ और कीमो पॉल।

नीदरलैंड की संभावित प्लेइंग 11: विक्रमजीत सिंह, मैक्स ओडोउड, वेस्ले बर्रेसी, स्कॉट एडवर्ड्स (कप्तान और विकेटकीपर), बास डी लीडे, तेजा निदामानुरु, शारिज़ अहमद, लोगान वैन बीक, क्लेटन फ्लॉयड, रयान क्लेन, आर्यन दत्त।

जिम्बाब्वे की संभावित प्लेइंग 11: जॉयलॉर्ड गुम्बी, क्रेग एर्विन, वेस्ले मैधेवेरे, सीन विलियम्स, सिकंदर रज़ा, रयान बर्ल, क्लाइव मदांडे, वेलिंग्टन मसाकद्ज़ा, रिचर्ड एनगारवा, तेंडाई चटारा और ब्लेसिंग मुजरबानी।

संयुक्त राज्य अमेरिका की संभावित प्लेइंग 11: स्टीवन टेलर, सुशांत मोदानी, मोनांक पटेल (कप्तान और विकेटकीपर), एरोन जोन्स, सैतेजा मुक्कमल्ला, गजानंद सिंह, शायन जहांगीर, जसदीप सिंह, नोस्टुश केनजिगे, काइल फिलिप, सौरभ नेत्रवलकर।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+