World Cup Mein Aaj Kiska Match: वर्ल्ड कप 2023 में आज किसका मैच- Pakistan vs Afghanistan
World Cup Mein Aaj Kiska Match: विश्वकप अब अपने रोमांचक मोड़ पर पहुंच गया है। एक तरफ जहां भारत अंक तालिका में शीर्ष पर पहुंच गया है तो दूसरी तरफ कई टीमों के बीच सेमीफाइनल की जंग अभी जारी है। आज विश्वकप में एक बड़ा मुकाबला पाकिस्तान और अफगानिस्तान के बीच है।
आज के मुकाबले की बात करें तो अगर अफगानिस्तान की हार होती है तो विश्वकप में उसका सफर खत्म हो सकता है जबकि पाकिस्तान को अगर हार मिलती है तो आगे के मैचों में बाबर आजम की टीम के पास गलती की कोई गुंजाइश नहीं बचेगी।

अफगानिस्तान पाकिस्तान को हराकर विश्वकप में एक और बड़ा उलटफेर करने की कोशिश करेगा। अफगानिस्तान टीम अच्छी लय में नजर आ रही है टीम के बल्लेबाज अच्छा कर रहे हैं, गेंदबाजों का भी टीम को सपोर्ट मिल रहा है। टीम के शीर्ष क्रम के बल्लेबाज विस्फोटक बल्लेबाजी कर रही है और अफगानिस्तान के बाद विश्वस्तरीय स्पिन अटैक है, जोकि किसी भी टीम को अपने दिन पटखनी दे सकते हैं।
पाकिस्तान की बात करें तो टीम के सलामी बल्लेबाज अच्छी फॉर्म में नहीं रहे हैं। ऐसे में अफगानिस्तान टीम की इसपर नजर रहेगी। पाकिस्तान के गेंदबाजों की बात करें तो टीम के शादाब खान एकमात्र स्पिन गेंदबाज हैं और वह भी अच्छी लय में नहीं हैं।
आज का मैच चेन्नई के एम चिन्नास्वामी स्टेडियम में दोपहर 2 बजे खेला जाएगा। यहां की पिच की बात करें तो यह स्पिन गेंदबाजी को सपोर्ट करती है, जोकि अफगानिस्तान की टीम को एडवांटेज दे सकती है। आज चेन्नई में मौसम गर्म रह सकता है। ऐसे में जो भी टीम टॉस जीतेगी वह बल्लेबाजी करना चाहेगी।
पाकिस्तान
बाबर आजम (कप्तान), शादाब खान, फखर जमान, इमाम-उल-हक, अब्दुल्ला शफीक, मोहम्मद रिजवान, सऊद शकील, इफ्तिखार अहमद, सलमान अली आगा, मोहम्मद नवाज, उसामा मीर, हारिस रऊफ, हसन अली, शाहीन अफरीदी, मोहम्मद वसीम
अफगानिस्तान
हशमतुल्लाह शाहिदी (कप्तान), रहमानुल्लाह गुरबाज, इब्राहिम जादरान, रियाज हसन, रहमत शाह, नजीबुल्लाह जादरान, मोहम्मद नबी, इकराम अलीखिल, अजमतुल्ला उमरजई, राशिद खान, मुजीब उर रहमान, नूर अहमद, फजलहक फारूकी, अब्दुल रहमान, नवीन उल हक।












Click it and Unblock the Notifications