World Cup Mein Aaj Kiska Match Hai: वर्ल्ड कप 2023 में आज किसका मैच है- India vs England

World Cup 2023 Warm-Up Match: भारत की मेजबानी में 5 अक्टूबर से होने जा रहे वर्ल्ड कप 2023 से पहले वार्म-अप मैच शुरू हो चुके हैं। 29 सितंबर से 3 अक्टूबर के बीच कुल 10 वॉर्म-अप मैच खेले जाएंगे। इस क्रम में आज 30 सितंबर को भारत बनाम इंग्लैंड और ऑस्ट्रेलिया बनाम नीदरलैंड के बीच मैच खेला जाएगा। मैच दोपहर 2 बजे से शुरू होगा।

भारतीय क्रिकेट टीम विश्व कप के अपने पहले अभ्यास मैच में शनिवार को गुवाहाटी में इंग्लैंड से भिड़ेगी। इस दौरान रोहित शर्मा की अगुवाई वाली टीम गत चैंपियन इंग्लैंड की बल्लेबाजी की गहराई का आकलन करने की कोशिश करेगी। यह कुलदीप यादव, रविचंद्रन अश्विन और रवींद्र जड़ेजा के लिए भी खुद को परखने का अच्छा मौका होगा और उम्मीद है कि सभी गेंदबाज बारी-बारी से कुछ ओवर फेंकेंगे।

 indian cricket team

वार्म-अप मैच का दूसरा मुकाबला ऑस्ट्रेलिया बनाम नीदरलैंड के बीच खेला जाएगा। दोनों टीमों के बीच यह भिड़ंत ग्रीनफील्ड इंटरनेशनल स्टेडियम, तिरुवनंतपुरम में होगी। मैच भारतीय समयानुसार दोपहर दो बजे से खेला जाएगा, और टॉस 1:30 होगा।

भारत बनाम इंग्लैंड क्रिकेट विश्व कप वार्म-अप मैच कब खेला जाएगा?
भारत बनाम इंग्लैंड के बीच क्रिकेट विश्व कप वार्म-अप मैच शनिवार, 30 सितंबर को खेला जाएगा।

भारत बनाम इंग्लैंड, क्रिकेट विश्व कप वार्म-अप मैच कहां खेला जाएगा?
भारत बनाम इंग्लैंड के बीच क्रिकेट विश्व कप वार्म-अप मैच गुवाहाटी के बारसापारा क्रिकेट स्टेडियम में खेला जाएगा।

भारत बनाम इंग्लैंड, क्रिकेट विश्व कप वार्म-अप मैच किस समय शुरू होगा?
भारत बनाम इंग्लैंड के बीच क्रिकेट विश्व कप वार्म-अप मैच भारतीय समयानुसार दोपहर 2 बजे शुरू होगा।

भारत बनाम इंग्लैंड, क्रिकेट विश्व कप वार्म-अप मैच का सीधा प्रसारण कहाँ देखें?
भारत बनाम इंग्लैंड के बीच क्रिकेट विश्व कप वार्म-अप मैच का प्रसारण स्टार स्पोर्ट्स नेटवर्क पर किया जाएगा। इसके अलावा यह मैच डिज्नी प्लस हॉटस्टार पर स्ट्रीम किया जाएगा।, जोकि मोबाइल यूजर्स के लिए पूरी तरह से फ्री होगा।

इंग्लैंड फुल स्क्वाड:
डेविड मालन, हैरी ब्रूक, जॉनी बेयरस्टो, जो रूट, बेन स्टोक्स, जोस बटलर (विकेटकीपर/कप्तान), मोइन अली, सैम कुरेन, आदिल राशिद, क्रिस वोक्स, मार्क वुड, लियाम लिविंगस्टोन, डेविड विली, रीस टॉपले, गस एटकिंसन।

टीम इंडिया फुल स्क्वाड: रोहित शर्मा (कप्तान), शुभमन गिल, विराट कोहली, ईशान किशन, श्रेयस अय्यर, केएल राहुल (विकेटकीपर), सूर्यकुमार यादव, हार्दिक पंड्या, रवींद्र जड़ेजा, जसप्रित बुमरा, मोहम्मद सिराज, मोहम्मद शमी, रविचंद्रन अश्विन, कुलदीप यादव, शार्दुल ठाकुर।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+