World Cup Mein Aaj Kiska Match: वर्ल्ड कप 2023 में आज किसका मैच- Australia Vs Pakistan

World Cup Mein Aaj Kiska Match: विश्वकप में आज एक और रोमांचक मुकाबला पाकिस्तान और ऑस्ट्रेलिया के बीच खेला जाएगा। पाकिस्तान टीम को विश्वकप की मजबतू टीम माना जा रहा था, पांच दिन पहले टीम फॉर्म में भी नजर आ रही थी।

लेकिन भारत के खिलाफ जिस तरह से पाकिस्तान की टीम बुरी तरह से बिखरी उसके बाद टीम की मुश्किलें बढ़ गई हैं। नीदरलैंड के खिलाफ जीत के साथ पाकिस्तान ने विश्वकप की अच्छी शुरुआत की थी। विश्वकप में श्रीलंका के खिलाफ सबसे बड़ा चेज का भी पाकिस्तान ने रिकॉर्ड बनाया था।

australia

वहीं ऑस्ट्रेलिया की बात करें तो इस विश्वकप में कंगारू टीम बिल्कुल भी लय में नहीं दिख रही है। ऑस्ट्रेलिया की टीम अभी तक इस विश्वकप में सिर्फ एक ही जीत दर्ज कर सकी है। शुरुआत के तीन मैच में ऑस्ट्रेलिया को हार का मुंह देखना पड़ा।

भारत और दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ ऑस्ट्रेलिया को हार का मुंह देखना पड़ा। इसके बाद श्रीलंका के खिलाफ मैच में ऑस्ट्रेलिया को जीत मिली। लेकिन आज का मैच ऑस्ट्रेलिया के लिए काफी अहम होने वाला है। एक तरफ ऑस्ट्रेलिया इस मैच में जीत दर्ज करके विश्वकप में वापसी करने की कोशिश करेगी तो दूसरी तरफ भारत से हार के बाद पाकिस्तान की टीम अपनी लय को वापस हासिल करने की कोशिश करेगी।

आज का मैच बेंगलुरू के एम चिन्नास्वामी मैदान में खेला जाएगा। मैच दोपहर 2 बजे खेला जाएगा। बेंगलुरू के मौसम की बात करें तो यहां का मौसम काफी अच्छा है। यहां की पिच बल्लेबाजों के लिए मददगार है। आईपीएल मैच के दौरान यहां पर शुभमन गिल और विराट कोहली ने शतक लगाया था। यहां विश्वकप का पहला मैच खेला जाएगा।

ऑस्ट्रेलिया की संभावित 11
डेविड वार्नर, मिचेल मार्श, स्टीव स्मिथ, मार्नल लाबूशेन, ग्लेन मैक्सवेल, जोश इंग्लिश, मार्कस स्टॉयनिस, पैट कमिंस, मिचेल स्टार्क, एडम जैंपा, जोश हेजलवुड

पाकिस्तान की संभावित 11
अब्दुल्ला शफीक, इमाम उल हक, बाबर आजम, मोहम्मद रिजवान, सउद शकील, इफ्तिखार अहमद, शादाब खान, मोहम्मद नवाज, हसन अली, शाहीन अफरीदी, हारिस रउफ

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+