World Cup Mein Aaj Kiska Match: विश्वकप में आज किसका मैच, Australia vs Afghanistan

World Cup Mein Aaj Kiska Match Australia vs Afghanistan: विश्वकप में आज अहम मुकाबला ऑस्ट्रेलिया और अफगानिस्तान के बीच खेला जाएगा। एक तरफ ऑस्ट्रेलिया इस मैच में जीत दर्ज करके सेमीफाइनल में अपनी जगह पक्की करने के इरादे से उतरेगा तो दूसरी तरफ अफगानिस्तान इस विश्वकप में एक और उलटफेर के इरादे से मैदान में उतरेगा

अंक तालिका में 10 अंकों के साथ ऑस्ट्रेलिया तीसरे पायदान पर है। ऐसे में अगर वह आज के मैच में जीत दर्ज करती है तो सेमीफाइनल में उसकी जगह पक्की हो जाएगी। जबकि 8 अंकों के साथ अफगानिस्तान अभी भी सेमीफाइनल में पहुंच सकती है बशर्ते उसे इस मैच में जीत मिले।

Australia

बता दें कि न्यूजीलैंड, पाकिस्तान और अफगानिस्तान तीनों के 8-8 अंक हैं। ऐसे में तीनों टीमों के बीच विश्वकप के सेमीफाइनल में पहुंचने की जंग जारी है। आज का मैच मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में खेला जाएगा। यहां यहां की पिच बल्लेबाजों को मदद करती है लिहाजा ऑस्ट्रेलिया की टीम यहां अच्छा स्कोर खड़ा करना चाहेगी।

वानखेड़े के मैदान में जिस तरह से श्रीलंका के खिलाफ भारतीय तेज गेंदबाजों ने जबरदस्त गेंदबाजी की थी उसे देखकर ऑस्ट्रेलिया के गेंदबाज जरूर बेहतर प्रदर्शन की उम्मीद कर रहे होंगे ऑस्ट्रेलिया के तेज गेंदबाज इस टूर्नामेंट में अच्छी लय में हैं, लिहाजा अफगानिस्तान की टीम की मुश्किल यहां जरूर बढ़ सकती है।

अफगानिस्तान टीम की बात करें तो इस टीम की मजबूत स्पिन गेंदबाजी है। ऐसे में यहां की पिच उन्हें कुछ मदद जरूर दे सकती है। ऐसे में राशिद खान कंगारुओं के लिए मुश्किल का सबब बन सकते हैं। अफगानिस्तान की टीम पिछले कुछ मैचों में ना सिर्फ अच्छी गेंदबाजी बल्कि बल्लेबाजी के दम पर जीत दर्ज की है। लिहाजा ऑस्ट्रेलिया की टीम अफगानिस्तान को हल्के में नहीं ले सकती है।

अफगानिस्तान संभावित 11
रहमानउल्लाह गुरबाज, इब्राहिम जादरान, रहमत शाह, हशमतुल्लाह शहीदी, अजमतुल्लाह ओमरजई, इकराम अलीखिल, मोहम्मद नबी, राशिद खान, मुजीब उर रहमान, फजलहक फारूकी, नूर अहमद

डेविड वार्नर, ट्रैविस हेड, मिचेल मार्श, स्टीव स्मिथ, मार्नस लाबूशेन, जोश इंगलिश, ग्लेन मैक्सवेल, मार्कस स्टॉयनिस, पैट कमिंस, मिचेल स्टार्क, एडम जैंपा, जोश हेजलवुड

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+