World Cup: अहमदाबाद के दर्शकों पर एक्शन को लेकर बड़ी खबर, PCB ने की थी ICC से शिकायत
World Cup 2023: भारत के खिलाफ अहमदाबाद में पाकिस्तानी टीम को बुरी तरह हार का सामना करना पड़ा था। टीम इंडिया ने पाक को 7 विकेट से पराजित कर दिया था। रिजवान के आउट होने पर फैन्स ने काफी हुटिंग भी की थी। पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड ने इसकी शिकायत की है।
हालांकि इस मामले में पीसीबी की शिकायत पर आईसीसी शायद ही कार्रवाई कर पाएगी। ऐसा कोई नियम फ़िलहाल तो कहीं नज़र नहीं आता है। माना जा रहा है कि हार की बौखलाहट से पीसीबी ने इस तरह की कम्प्लेन की है। फैन्स की हूटिंग पहले भी होती रही हैं।

आईसीसी द्वारा कार्रवाई की संभावना कम है और शायद कोई एक्शन नहीं लिया जाएगा। भेदभाव के लिए नियम सिर्फ व्यक्तियों तक सीमित है। किसी बड़े ग्रुप को लेकर एक्शन लेने का कोई नियम फ़िलहाल नहीं है। ऐसे में आईसीसी चाहकर भी कोई फैसला नहीं ले पाएगी।
अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में एक लाख से भी ज्यादा दर्शकों ने मुकाबला देखा था और पाकिस्तानी टीम को हार मिली थी। एक स्टैंड के लोगों ने रिजवान को देखकर नारेबाजी शुरू कर दी थी। इसके बाद पीसीबी ने आईसीसी को इस मामले के लिए शिकायत की। इसके अलावा पत्रकारों और दर्शकों के वीजा को लेकर भी शिकायत की गई।
भारतीय टीम के खिलाफ मैच में पाकिस्तानी बल्लेबाजी नहीं चल पाई।पाक टीम 191 के मामूली स्कोर पर ही आउट होकर चलती बनी। भारत के गेंदबाजों ने धमाकेदार गेंदबाजी का प्रदर्शन किया। हालांकि पाक टीम के कप्तान बाबर आज़म की तरफ से अच्छी बैटिंग देखने को मिली। वह 50 रन की पारी खेलने में सफल रहे। टीम इंडिया ने जवाबी पारी में खेलते हुए 7 विकेट से मैच जीत लिया। भारतीय टीम के लिए रोहित शर्मा ने 86 रन बनाए और श्रेयस अय्यर के बल्ले से फिफ्टी आई, टीम इंडिया ने लगभग 20 ओवर पहले ही मुकाबला अपने नाम कर लिया।












Click it and Unblock the Notifications