IND vs AUS Final: 'ये वर्ल्ड कप भारत का है....', मोहम्मद शमी की मां ने टीम इंडिया के लिए मांगी दुआएं
World Cup final Mohammed Shami: भारतीय टीम के तेज गेंदबाज मोहम्मद शमी ने वनडे वर्ल्ड कप में अपने प्रदर्शन से सभी को हैरान करने का काम किया है। मोहम्मद शमी को शुरुआती चार मुकाबलों में प्लेइंग इलेवन में जगह नहीं मिली थी। लेकिन हार्दिक पंड्या के चोटिल होने के बाद मोहम्मद शमी को प्लेइंग 11 में खेलने का मौका मिला। अपने पहले ही मैच में न्यूजीलैंड के खिलाफ पांच विकेट झटककर मोहम्मद शमी ने अपने हुनर का परिचय दिया।
बने सबसे बड़े मैच विनर: इस वर्ल्ड कप में भारत के लिए सबसे बड़े मैच विनर बनकर मोहम्मद शमी सामने आए हैं। न्यूजीलैंड के खिलाफ सेमीफाइनल मुकाबले में भी मोहम्मद शमी ने 7 विकेट चटकाने में कामयाबी हासिल की। मोहम्मद शमी जबरदस्त लय में गेंदबाजी कर रहे हैं। उनकी लाइन और लेंथ को पढ़ना बल्लेबाजों के लिए बेहद मुश्किल दिखाई पड़ रहा है। ऐसे में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ फाइनल मुकाबले में भी मोहम्मद शमी से बड़ी उम्मीदें होंगी।

मां अंजुम आरा भी बेहद खुश: मोहम्मद शमी के प्रदर्शन को देख उनकी मां अंजुम आरा भी बेहद खुश हैं। अंजुम आरा ने मोहम्मद शमी के प्रदर्शन के लिए उनकी मेहनत को वजह बताया है। अपने बेटे की कामयाबी से अंजुम आरा काफी खुश दिखाई दे रही हैं। गांव ही नहीं बल्कि पूरे देश में उनके बेटे की चर्चाएं जोरों पर है। अंजुम आरा ने बताया कि शमी ने अपनी गेंदबाजी पर काफी मेहनत की है।
भारत जीतेगा वर्ल्ड कप: अंजुम आरा ने मोहम्मद शमी को लेकर कहा कि मोहम्मद शमी ने खुद पर काफी मेहनत किया है। इसके साथ ही उन्होंने बताया कि वह गांव के हर एक बच्चे में मोहम्मद शमी को देखती हैं। जो भी क्रिकेट की तरफ दिलचस्पी दिखाता है उनमें उन्हें अपना बेटा दिखाई देता है। अंजुम आरा ने कहा कि मोहम्मद शमी इसी तरीके का प्रदर्शन फाइनल में भी करेंगे। मुझे उम्मीद है कि भारतीय साल वनडे वर्ल्ड कप का खिताब जीतेगा।
अंजुम आरा शमी के पैतृक आवास में रहती हैं। मां ने बताया कि एशिया कप शुरू होने से तीन दिन पहले मोहम्मद शमी अपने गांव के फार्म हाउस आए हुए थे। वह वहीं से एशिया कप के लिए विदा हुए थे। उस समय गांव के युवा भी वहां मौजूद थे और सभी ने मोहम्मद शमी से एक ही बात कही थी कि मोहम्मद शमी भाई इस बार वर्ल्ड कप जीतकर आना है।












Click it and Unblock the Notifications