IND vs NZ Semi Final Live Streaming: ऐसे देखें भारत-न्यूजीलैंड सेमीफाइनल मैच फ्री, जान लीजिए ये आसान तरीका

IND vs NZ Semi Final Live Streaming: भारत और न्यूजीलैंड की टीम आईसीसी वर्ल्ड कप 2023 के पहले सेमीफाइनल में भिड़ने वाली है। दोनों ही टीमों के बीच यह मुकाबला मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में खेला जाएगा। भारत और न्यूजीलैंड इससे पहले साल 2019 वर्ल्ड कप के सेमीफाइनल में भी आपस में टकरा चुकी है। ऐसे में दोनों टीमों के बीच एक रोमांचक मुकाबला होने की उम्मीद जताई जा रही है।

फ्री देख सकते हैं मैच: क्रिकेट फैंस इस महामुकाबले का आनंद फ्री में उठा सकते हैं। फैंस इस मुकाबले की लाइव स्ट्रीमिंग अपने मोबाइल पर बिल्कुल फ्री में देख पाएंगे। इसके लिए बस उन्हें कुछ बातों का ध्यान रखना होगा। मोबाइल पर मैच की लाइव स्ट्रीमिंग डिजनी प्लस हॉटस्टार एप पर किया जाएगा। अगर आपके फोन में या ऐप नहीं है तो गूगल प्ले स्टोर पर जाकर आप इसे आसानी से डाउनलोड कर सकते हैं।

IND vs NZ Semi Final 1

टीवी पर ऐसे देखें फ्री: वर्ल्ड कप के पहले सेमीफाइनल का लाइव प्रसारण स्टार स्पोर्ट्स, स्टार स्पोर्ट्स एचडी, स्टार स्पोर्ट्स 1 हिंदी चैनल पर किया जाएगा। इसके अलावा डीडी स्पोर्ट्स पर भी मैच को लाइव देखा जा सकता है। डीडी स्पोर्ट्स पर मैच देखने के लिए फैंस को एक भी रुपए नहीं खर्च करने होंगे। डिश टीवी की तरफ से डीडी स्पोर्ट्स पर इस मुकाबले को फ्री में दिखाया जाएगा।

स्मार्ट टीवी पर देखने का तरीका: वहीं अगर फैंस स्मार्ट टीवी के जरिए डिज्नी प्लस हॉटस्टार पर इस मुकाबले को लाइव देखना चाहते हैं तो टीवी पर देखने के लिए हॉटस्टार का सब्सक्रिप्शन लेना होगा। बिना सब्सक्रिप्शन के टीवी पर इस ऐप के जरिए मैच को नहीं देखा जा सकता है। हालांकि, मोबाइल यूजर्स डिज्नी प्लस हॉटस्टार एप के जरिए पूरे मुकाबले को फ्री में देख पाएंगे।

जानें किसका पलड़ा भारी: भारत और न्यूजीलैंड के बीच अब तक कुल 117 वनडे मैच खेले गए हैं। जिनमें भारतीय टीम ने 59 मुकाबले में जीत हासिल की है। वहीं न्यूजीलैंड की टीम को 50 मैचों में जीत मिली है। आईसीसी क्रिकेट वर्ल्ड कप 2023 के सेमीफाइनल में इन दोनों ही टीमों की कोशिश जीत हासिल कर फाइनल में अपनी जगह पक्की करने की होगी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+