दुनिया के सबसे अमीर बॉक्सर फ्लॉयड मेवेदर भी रोहित-विराट के फैन, फाइनल को लेकर कही ये बात

World Cup final 2023: 19 नंवबर को भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच वनडे वर्ल्ड कप का फाइनल मुकाबला खेला जाएगा। फाइनल मैच को देखने के लिए दुनिया भर से क्रिकेट फैंस यहां मौजूद होंगे। भारतीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भी फाइनल मैच देखने के लिए अहमदाबाद की नरेंद्र मोदी स्टेडियम में जाएंगे। इसके अलावा कई सेलिब्रिटी भी फाइनल मैच का शोभा बढ़ाते दिखाई देंगे।

ऑस्ट्रेलिया से रहना होगा सावधान: लगातार 10 में जीत कर फाइनल में जगह बनाने वाली भारतीय टीम के लिए अब तक का सफर शानदार रहा है। भारतीय खिलाड़ियों की प्लानिंग पूरी तरह से कारगर साबित हुई है। लेकिन फाइनल मुकाबले में भारतीय खिलाड़ियों को ऑस्ट्रेलिया जैसे खूंखार टीम से सावधान रहने की जरूरत है। ऑस्ट्रेलिया का रिकॉर्ड आईसीसी के नॉक आउट मुकाबले में शानदार रहा है।

World Cup 1

फ्लॉयड मेवेदर ने दी बधाई: रोहित शर्मा और विराट कोहली भारतीय टीम के दिल और धड़कन माने जाते हैं। इन दोनों ही खिलाड़ियों से फाइनल मुकाबले में टीम को बड़ी उम्मीदें होगी। रोहित और विराट के फैंस दुनिया भर में मौजूद हैं। फाइनल मैच से पहले विराट कोहली और रोहित शर्मा को एक स्पेशल मैसेज मिला है। अमेरिकन बॉक्सर फ्लॉयड मेवेदर ने भारतीय टीम के फाइनल में पहुंचने पर बधाई दी है। उनका वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। फ्लॉयड मेवेदर को दुनिया का सबसे अमीर बॉक्सर माना जाता है।

गिल पर होगी नजरें: रोहित शर्मा और विराट कोहली के अलावा युवा बल्लेबाज शुभमन गिल पर भी नजर रहेगी। अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में शुभमन गिल का रिकॉर्ड शानदार रहा है। गिल को यहां रन बनाना पसंद है। अहमदाबाद में टेस्ट और T20 मैचों को मिलाकर 73 की औसत के चार शतक लगा चुके हैं। ऐसे में फाइनल मुकाबले में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ शुभमन गिल भारत के लिए मैच विनर साबित हो सकते हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+