VIDEO: कोहली टी-20 टीम में क्यों नहीं बैठते फिट? रोहित ने खुद किया था खुलासा, अब वर्ल्ड कप खेलना मुश्किल!
Rohit Sharma's statement on T20 Cricket: अगले साल जून में टी-20 वर्ल्ड कप का आयोजन होना है। साल 2023 के वनडे वर्ल्ड कप में भारतीय टीम खिताब के बेहद करीब पहुंचकर उसे जीतने में असफल हो गई। ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ भारतीय टीम को फाइनल मुकाबले में 6 विकेट से हार का सामना करना पड़ा। लगातार 10 मैच जीतने के बाद फाइनल मुकाबले में भारतीय टीम को ऑस्ट्रेलिया ने पटखनी देकर करोड़ों भारतीय फैंस का दिल तोड़ दिया।
रोहित-कोहली खेलेंगे या नहीं? अब क्रिकेट फैंस की नजरें अगले साल होने वाले टी-20 वर्ल्ड कप पर टिकी हुई है। अगले साल होने वाले टी-20 वर्ल्ड कप की तैयारी अभी से शुरू कर दी गई है। चयनकर्ताओं ने खिलाड़ियों को लेकर कई जरूरी फैसले लेने शुरू कर दिए हैं। साउथ अफ्रीका दौरे पर गई भारतीय टी-20 टीम में सीनियर खिलाड़ियों को आराम दिया गया है। इस बीच ऐसी चर्चाएं भी हैं क्या रोहित शर्मा और विराट कोहली अगले साल टी-20 वर्ल्ड कप टीम का हिस्सा होंगे या नहीं?

टी-20 में फिट नहीं बैठते कोहली: बीसीसीआई की सूत्रों की मानें तो रोहित शर्मा साल 2024 में भारतीय टीम की कप्तानी करते नजर आ सकते हैं। टी-20 वर्ल्ड कप में रोहित शर्मा की कप्तानी में भारतीय टीम हिस्सा ले सकती है। लेकिन विराट कोहली के टीम में होने की संभावनाओं पर अभी किसी तरह की कोई पुष्टि नहीं हुई है। ज्यादातर क्रिकेट दिग्गजों का मानना है कि विराट कोहली टी-20 फॉर्मेट में अब पूरी तरह से फिट नहीं बैठते हैं।
रोहित ने कही थी यह बात: विराट कोहली को लेकर चर्चाओं के बीच रोहित शर्मा का एक पुराना वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। रोहित शर्मा ने इस वीडियो में करीब 9 महीने पहले ही कुछ ऐसा कहा था जो अब सच होता हुआ दिखाई दे रहा है। रोहित शर्मा ने टी-20 फॉर्मेट के भविष्य को लेकर कहा था कि टी-20 फॉर्मेट में एंकर का रोल अदा करने वाले बल्लेबाजों कीजगह खत्म होने वाली है।
विराट का क्या होगा? आईपीएल 2023 सीजन से पहले रोहित शर्मा ने एक इंटरव्यू में टी-20 फॉर्मेट को लेकर कहा था कि टी-20 में एंकर के रोल की कोई जगह नहीं है क्योंकि अब इस फॉर्मेट में खिलाड़ियों का खेलने का तरीका बदल रहा है। वहीं दुनिया की सारी टीम टी-20 खेलने के अपने स्टाइल को अपग्रेड कर रही है।












Click it and Unblock the Notifications