NZ vs SL: टाइम आउट के लिए विलियमसन ने एंजेलो मैथ्यूज को ऐसा क्या कहा? बल्लेबाज की हँसी छूट पड़ी

Kane Williamson to Angelo Mathews: बांग्लादेश के खिलाफ मुकाबले में श्रीलंका के खिलाड़ी एंजेलो मैथ्यूज को टाइम आउट दिया गया था। इसके बाद मामले ने तूल पकड़ा था और बवाल भी हुआ था। मैथ्यूज ने बाद में वीडियो प्रूफ देते हुए चौथे अम्पायर को कटघरे में खड़ा कर दिया था। हालांकि मामले में कुछ नहीं हुआ।

अब न्यूजीलैंड के खिलाफ मैच में एक मजाकिया घटना देखने को मिली है। श्रीलंका और न्यूजीलैंड के बीच बेंगलुरु में मैथ्यूज जब बल्लेबाजी करने के लिए आए, तो केन विलियमसन ने मजाक किया और कुछ कहा। इसके बाद मैथ्यूज को भी हँसी आ गई और माहौल दोस्ती वाला हो गया।

williamson and mathews

दरअसल जब मैथ्यूज बैटिंग करने के लिए आए, तो विलियमसन ने मैथ्यूज को हेलमेट का स्ट्रेप चेक करने के लिए कहा कि कहीं यह टूटा हुआ तो नहीं है। इसके बाद मैथ्यूज को हँसी आ गई। विलियमसन भी हँस पड़े और उनके साथ ट्रेंट बोल्ट भी थे। तीनों की हँसी छूट गई।

हालांकि इस बार मैथ्यूज का हेलमेट एकदम ठीक था और वह समय रहते क्रीज पर आ गए थे। ट्रेंट बोल्ट की घातक गेंदबाजी के कारण मैथ्यूज को जल्दी ही क्रीज पर आना पड़ा। वह आये और अच्छी शुरुआत करने में भी सफल रहे लेकिन बाद में आउट होकर जल्दी ही वापस भी लौट गए।

छठे नम्बर पर बल्लेबाजी करने के लिए आए एंजेलो मैथ्यूज ने 27 गेंदों का सामना किया और 16 रनों के निजी स्कोर पर आउट होकर वापस पवेलियन लौट गए। उनको मिचेल सैंटनर ने अपना शिकार बनाया। श्रीलंकाई टीम के बल्लेबाज कीवी गेंदबाजों के खिलाफ संघर्ष करते हुए दिखे।

पिछले मैच में हेलमेट का स्ट्रेप टूटा हुआ होने की वजह से मैथ्यूज ने नया हेलमेट मंगवाया था लेकिन टाइम आउट की अपील होने पर उनको आउट दिया गया। शाकिब अल हसन ने यह अपील की थी। इसके बाद इस बार न्यूजीलैंड के खिलाड़ियों ने मैथ्यूज के साथ मजाक किया।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+