पाकिस्तानी कप्तान बाबर आजम को अब भी भरोसा, कहा- अभी हमारा एक मैच बचा है और हम.....

Babar Azam: श्रीलंका के खिलाफ न्यूजीलैंड की जीत के बाद पाकिस्तानी टीम वर्ल्ड कप सेमीफाइनल की दौड़ से अब लगभग बाहर हो गई है। पाकिस्तान की टीम को इंग्लैंड के खिलाफ होने वाले मैच में एक बड़ी जीत दर्ज करने की आवश्यकता है। ऐसा होना आसान काम नहीं है।

इस बीच पाक टीम के कप्तान बाबर आज़म को अब भी उम्मीद है कि उनकी टीम अगले दौर में जा सकती है। उनको बचे हुए एक मैच से उम्मीद है। उन्होंने एक बयान देते हुए उम्मीद जताई है कि टीम सेमीफाइनल में पहुँच सकती है।

babar azam

प्रेस वार्ता में बाबर आज़म का कहना है कि आप नहीं जानते कि आगे क्या होने वाला है। हमारे पास फ़िलहाल एक मैच बचा हुआ है। इस बयान से समझा जा सकता है कि बाबर आज़म को उम्मीद है कि वे बड़े अंतर से जीत दर्ज करते हुए सेमीफाइनल में जगह हासिल कर सकते हैं।

पाकिस्तान टीम को सेमीफाइनल में जाने के लिए कुछ बड़ा करना पड़ेगा। इंग्लैंड की टीम को 287 रनों के अंतर से हराने पर पाक टीम का नेट रन रेट न्यूजीलैंड से ऊपर आएगा। यह आसान कम कभी नहीं कहा जा सकता है। बड़े अंतर से नहीं जीतने पर पाक टीम बाहर होगी।

अगर पहले खेलते हुए पाकिस्तान 300 का स्कोर कर लेती है, तो इंग्लैंड को महज 13 रनों के स्कोर पर आउट करना पड़ेगा। यह तो होता नज़र नहीं आ रहा है। इसके अलावा अगर इंग्लैंड की टीम पहले खेलती है, तो पाकिस्तानी टीम को 16 गेंदों में लक्ष्य हासिल करना होगा। यह कहीं से भी संभव नज़र नहीं आता।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+