World Cup से पहले टीम इंडिया के लिए 3 बड़ी खुशखबरी, बुमराह और ये दो खिलाड़ी मैदान पर लौटने को तैयार
वनडे वर्ल्ड कप 2023 (One Day World Cup 2023) से पहले भारत के लिए खुशखबरी मौजूद है। जसप्रीत बुमराह (Jasprit Bumrah) के वनडे वर्ल्ड कप खेलने के चांस काफी ज्यादा बढ़ गए हैं। रिपोर्ट के मुताबिक जसप्रीत बुमराह नेशनल क्रिकेट एकेडमी में अपना रिहैबिलिटेशन कर रहे हैं और रोजाना 8 से 10 ओवर फेंक रहे हैं।
बुमराह पिछले साल सितंबर से ही क्रिकेट एक्शन से बाहर हैं और उन्होंने इस साल मार्च में अपनी कमर की सर्जरी कराई थी। भारत को अगले महीने आयरलैंड के खिलाफ T20 सीरीज खेलनी है जिसमें बुमराह की वापसी लगभग तय मानी जा रही है।

इसके अलावा एक और तेज गेंदबाज प्रसिद्ध कृष्णा (Prasidh Krishna) है जो बुमराह की तरह बैक इंजरी के चलते लंबे समय से क्रिकेट से बाहर चल रहे थे। कृष्णा ने भी एनसीए में अपना रिहैबिलिटेशन जारी रखा है और जानकारी के मुताबिक दाएं हाथ के तेज गेंदबाज ने बोलिंग भी शुरू कर दी है।
कृष्णा 27 साल के हैं और उन्होंने भारत के लिए 14 वनडे मैचों में 25 विकेट लिए हैं। विश्वकप के नजरिए से यह खिलाड़ी भी अहम बॉलर साबित हो सकता है। सब कुछ ठीक-ठाक रहा तो सितंबर से होने वाले एशिया कप में प्रसिद्ध कृष्णा की वापसी हो सकती है।
ये भी पढ़ें- Shaun Pollock 50th Birthday: दुनिया के सबसे 'अंडररेटेड' ऑलराउंडर, जिनके आगे महान हरफनमौला भी भरते हैं पानी
ऐसे ही भारत के एक और पीठ की तकलीफ से जूझ रहे खिलाड़ी श्रेयस अय्यर (Shreyas Iyer) हैं, जो बॉर्डर गावस्कर ट्रॉफी में हिस्सा लेने के बावजूद कमर की तकलीफ के कारण बाहर हो गए थे। अय्यर ने पीठ की समस्या को लेकर सर्जरी कराई है और उन्होंने अपनी प्रैक्टिस शुरू कर दी है। इसके लिए उन्होंने एक वीडियो भी सोशल मीडिया पर पोस्ट किया है। अय्यर का टारगेट भी इस साल सितंबर में होने वाले एशिया कप में खेलना होगा।












Click it and Unblock the Notifications