World Cup: विराट कोहली को लेकर फिर आया गंभीर का चौंकाने वाला बयान, जानें इस बार क्या कहा
Virat Kohli: न्यूजीलैंड के खिलाफ धर्मशाला में जिस तरह से विराट कोहली ने मैच फिनिश किया, उसकी तारीफ हर कोई कर रहा है। विराट कोहली इस मैच में शतक बनाने से चूक गए। अगर उनका यह सैकड़ा बन जाता, तो सचिन तेंदुलकर के वनडे शतकों की बराबरी हो जाती।
बेस्ट फिनिशर में महेंद्र सिंह धोनी का नाम सबसे ऊपर लिया जाता है, धोनी ने अपने करियर में कई मैचों को फिनिश किया और टीम इंडिया को जीत दिलाई। कोहली ने भी कुछ वही काम किया है। कोहली ने क्रीज पर रहकर जरूरत के हिसाब से बैटिंग की है।

पूर्व भारतीय क्रिकेटर गौतम गंभीर ने विराट कोहली के बारे में एक बयान दिया है। गौतम गंभीर ने कुछ ऐसा कहा है, जिसे सुनकर हैरानी हो सकती है लेकिन उनकी बात में वजन भी है। उन्होंने कहा है कि विराट कोहली फिनिश करने के मामले में सभी खिलाड़ियों से आगे नज़र आते हैं।
स्टार स्पोर्ट्स पर बातचीत में गंभीर ने कहा कि फिनिशर के रूप में विराट से बेहतर कोई नहीं है। वह लक्ष्य का पीछा करते हैं। फिनिशर वही नहीं होते, जो नम्बर 5 या 7 पर बैटिंग करते हैं। हालांकि गंभीर ने नम्बर बोले लेकिन सब जानते हैं कि इन नम्बरों पर खेलकर भारत का कौन सा फिनिशर सबसे ज्यादा सुर्ख़ियों में रहा है। कॉमेंट्री के दौरान गंभीर ने जमकर विराट कोहली की बल्लेबाजो को लेकर प्रतिक्रिया दी।
गौरतलब है कि भारतीय टीम ने 20 साल के लम्बे समय बाद न्यूजीलैंड की टीम को पराजित कर दिया। आईसीसी इवेंट्स में टीम इंडिया को कीवी टीम के खिलाफ 2003 के बाद से कोई जीत नहीं मिली। इनमें टी20, वनडे और टेस्ट क्रिकेट शामिल रहा है। इस बार भारतीय टीम ने अपने घरेलू मैदान पर न्यूजीलैंड को पटखनी देकर वह सूखा समाप्त कर दिया, अंक तालिका में भारतीय टीम पांच मैच जीतकर टॉप पर आ गई है।












Click it and Unblock the Notifications