World Cup 2023: रोहित शर्मा इतिहास रचने से 47 रन दूर, सचिन-कोहली के इस ख़ास क्लब में होंगे शामिल

Rohit Sharma: भारतीय टीम के कप्तान रोहित शर्मा ने अपनी कप्तानी के अलावा बल्ले से भी दमखम दिखाया है। टीम इंडिया को तेज शुरुआत देने का जिम्मा उनके कन्धों पर ही है। वह इस वर्ल्ड कप में एक शतक जड़ने में सफल रहे हैं। रोहित शर्म एक कीर्तिमान से कुछ ही रन पीछे हैं।

भारतीय टीम को अगला मैच लखनऊ में इंग्लैंड के खिलाफ खेलना है। रोहित शर्मा इस मुकाबले में इतिहास रच सकते हैं। वह एक बड़ा कीर्तिमान स्थापित करने से कुछ कदम दूर हैं। मौजूदा फॉर्म को देखते हुए वह इस बड़े रिकॉर्ड को हासिल कर सकते हैं।

rohit sharma

भारतीय कप्तान अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में 18000 रन बनाने से महज 47 रन ही पीछे हैं। रोहित शर्मा अगर 47 रन और बनाने में सफल रहते हैं, तो वह अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में अपने 18000 रन पूरे कर लेंगे। इस लिस्ट में वह दिग्गजों के साथ शामिल हो जाएँगे। सचिन, कोहली, द्रविड़, गांगुली के क्लब में रोहित का नाम आ जाएगा।

गौरतलब है कि रोहित शर्मा ने इस वर्ल्ड कप में अब तक टीम इंडिया के लिए धाकड़ खेल का प्रदर्शन किया है। उनके बल्ले से 1 शतक और 1 फिफ्टी आए हैं और दो बार वह अर्धशतक जड़ने से चूक गए। भारतीय टीम ने अब तक खेले गए सभी पाँचों मैचों में जीत दर्ज की है।

रोहित शर्मा के नाम पांच मैचों में 311 रन है। उनसे आगे इस क्रम में विराट कोहली हैं। कोहली ने 354 रन अपने नाम किये हैं। विराट कोहली के बल्ले से भी एक शतक आया है। कोहली और रोहित की जोड़ी ने गेंदबाजों की बखिया उधेड़ने में कोई कसर नहीं छोड़ी है।

लखनऊ में इंग्लैंड के खिलाफ होने वाले मैच में टीम इंडिया जीत की दावेदार है। टीम इंडिया हर विभाग में फॉर्म में है। दूसरी तरफ इंग्लिश टीम का प्रदर्शन खास नहीं रहा है। इंग्लैंड की टीम को नियमित हार का सामना करना पड़ा है। गुरुवार को ही श्रीलंका के खिलाफ इंग्लैंड को पराजय का सामना करना पड़ा था।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+