World Cup Qualifiers 2023: वेस्टइंडीज की हार से प्वाइंट्स टेबल में बड़ा बदलाव, सुपर सिक्स की रेस हुई मजेदार
World Cup 2023 Qualifier Points Table latest Updates: वेस्टइंडीज को अपने पिछले मैच में हार का सामना करना पड़ा है।
World Cup 2023 Qualifier Points Table latest Updates: आईसीसी 2023 वनडे वर्ल्ड कप के क्वालीफायर मैच में जिम्बाब्वे ने वेस्टइंडीज को पटखनी देकर सभी को हैरान कर दिया है। दो बार की वर्ल्ड चैंपियन वेस्टइंडीज को हराकर जिम्बाब्वे ने सुपर सिक्स में एंट्री मार ली है। वहीं हार के साथ ही वेस्टइंडीज के लिए मुश्किलें बढ़ गई है।
35 रनों से जीता मैच: वेस्टइंडीज ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया। जिम्बाब्वे ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 49.5 ओवर में 10 विकेट खोकर 268 रन बनाने में सफलता हासिल की। इस लक्ष्य का पीछा करते हुए वेस्टइंडीज की टीम 44.4 ओवर में सिर्फ 233 रन ही बना सकी और वर्ल्ड कप क्वालीफायर का अपना पहला मैच गंवा बैठी। जिम्बाब्वे ने 35 रनों से जीत हासिल करते हुए प्वाइंट्स टेबल में बड़ी छलांग लगा ली।

वेस्टइंडीज की मुश्किलें बढ़ी: जिम्बाब्वे के खिलाफ इस हार के बाद वेस्टइंडीज के लिए आगे की राह मुश्किल हो गई है। वेस्टइंडीज की टीम अब अपने ग्रुप में नंबर तीन पर खिसक कर आ गई है। वेस्टइंडीज से आगे जिम्बाब्वे और नीदरलैंड की टीमें हैं। जिम्बाब्वे को अब तक इस लीग में एक भी हार नहीं मिली है और वह छह अंकों के साथ टॉप पर विराजमान है।
जानें प्वाइंट्स टेबल का हाल: प्वाइंट्स टेबल पर नजर डालें तो ग्रुप ए में जिम्बाब्वे, नीदरलैंड और वेस्टइंडीज ये तीनों टीमें टॉप 3 पोजीशन पर मौजूद है। जबकि ग्रुप बी में श्रीलंका और स्कॉटलैंड दोनों ने पहले दोनों मैच जीते हैं। ओमान ने तीन में से दो मैच जीते हैं। यानी तीनों के 4-4 अंक हैं। वहीं आयरलैंड और यूएई अभी भी अपनी पहली जीत की तलाश में है।
आईसीसी क्रिकेट विश्व कप क्वालीफायर 2023 - प्वाइंट्स टेबल
ग्रुप ए
जिम्बाब्वे - 6 अंक
नीदरलैंड - 4 अंक
वेस्टइंडीज - 4 अंक
नेपाल - 2 अंक
संयुक्त राज्य अमेरिका- 0 अंक
ग्रुप बी
श्रीलंका- 4 अंक
ओमान - 4 अंक
स्कॉटलैंड- 4 अंक
आयरलैंड- 0 अंक
संयुक्त अरब अमीरात- 0 अंक












Click it and Unblock the Notifications