AUS vs PAK: 'मैं पाकिस्तान जिंदाबाद नहीं तो फिर क्या कहूं', फैन और पुलिस के बीच हुई बहस, वीडियो वायरल
Australia vs Pakistan fans: ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ 368 रनों के लक्ष्य का पीछा करते हुए पाकिस्तान की शुरुआत जबरदस्त रही। पाकिस्तान के दोनों सलामी बल्लेबाज इमाम उल हक और अब्दुल्ला शफीक ने टीम को ठोस शुरुआत दिलाई। इस दौरान दोनों ही बल्लेबाजों ने अपना अर्धशतक पूरा किया। हालांकि, यह दोनों ही बल्लेबाज अपने अर्धशतक को शतक में तब्दील करने से चूक गए।
पाकिस्तान जिंदाबाद का नारा लगा रहा था फैन: मैच के दौरान का एक वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है। इस वीडियो में एक पाकिस्तानी फैन और बेंगलुरु पुलिस के बीच झड़प देखने को मिल रही है। दरअसल. ऑस्ट्रेलिया और पाकिस्तान मैच के दौरान यह फैन पाकिस्तान जिंदाबाद का नारा लगा रहा था, जिसे पुलिस ने आकर रोक दिया।

सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल: ऑस्ट्रेलिया खिलाफ पाकिस्तान के बल्लेबाज ताबड़तोड़ अंदाज में बल्लेबाजी कर रहे थे। इस दौरान एक शख्स ने स्टेडियम में पाकिस्तान जिंदाबाद के नारे लगाने शुरू कर दिए। वहां मौजूद सुरक्षा में मौजूद एक पुलिस वाले ने फैन के पास आकर फैन को नारा लगाने से रोक दिया। इस दौरान फैन ने उस पुलिस वाले से बहस कर ली। फैन ने कहा कि अगर मैं पाकिस्तान से आया हूं तो पाकिस्तान जिंदाबाद का नारा नहीं लगाऊंगा तो और क्या करूंगा।
बाबर रहे फ्लॉप: कप्तान बाबर आजम इस मुकाबले में फ्लॉप रहे। ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ बाबर आजम बड़ा स्कोर नहीं कर सके। बाबर आजम इससे पहले भारत के खिलाफ अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में अर्धशतकीय पारी खेली थी। पिछले चार मुकाबले में बाबर आजम के बल्ले से सिर्फ एक ही अर्धशतक निकला है। सोशल मीडिया पर पाकिस्तानी फैंस द्वारा बाबर आजम को ट्रोल किया जा रहा है।












Click it and Unblock the Notifications