Get Updates
Get notified of breaking news, exclusive insights, and must-see stories!

World Cup PAK Vs NED Live: पाकिस्तान ने नीदरलैंड्स को 81 रनों से हराया

Pakistan vs Netherlands, 2nd Match Live: पाकिस्तान ने वर्ल्ड कप 2023 में बेहतरीन शुरुआत करते हुए नीदरलैंड्स को पराजित कर दिया। पाक टीम ने नीदरलैंड्स को 81 रनों के अंतर से पराजित कर दिया। पहले बल्लेबाजी करते हुए पाकिस्तानी टीम 286 रनों के कुल स्कोर पर आउट हो गई। बैस डी लीड ने नीदरलैंड्स के लिए 4 विकेट झटके।

जवाबी पारी में खेलते हुए नीदरलैंड्स की टीम 205 रन बनाकर आउट हो गई। पाकिस्तान के लिए हारिस रऊफ के खाते में सबसे ज्यादा तीन विकेट आए। उनके अलावा हसन अली ने भी अच्छी गेंदबाजी का प्रदर्शन किया। वह 2 विकेट लेने में सफल रहे। इस तरह पाक गेंदबाजों ने अपना काम कर दिया।

Pakistan vs Netherlands 1

LIVE Feed
Oct 06, 2023, 9:16 PM IST

पाकिस्तान की जीत

मीकरन अंतिम विकेट के रूप में आउट हो गए और पाकिस्तान ने नीदरलैंड्स को 205 रन पर आउट कर 81 रनों से मैच जीत लिया
Oct 06, 2023, 9:10 PM IST

नीदरलैंड्स के 200 रन पूरे हो गए हैं लेकिन विकेट मज एक बचा है, पाक जीत के करीब है
Oct 06, 2023, 8:59 PM IST

एक और विकेट

आर्यन दत्त को हसन अली ने आउट किया, नीदरलैंड्स का नौवां विकेट भी गिर गया।
Oct 06, 2023, 8:54 PM IST

विकेट नम्बर 8

दुर्भाग्यपूर्ण तरीके से आउट हुए वैन डर मर्व, वह 4 रन बनाकर रन आउट हो गए, नीदरलैंड्स का आठवां विकेट गिरा
Oct 06, 2023, 8:42 PM IST

एक और विकेट

इस बार जमे हुए बैस डी लीड आउट हो गए, वह 67 रन बनाकर मोहम्मद नवाज की गेंद पर बोल्ड हो गए
Oct 06, 2023, 8:32 PM IST

पाकिस्तान को मिला विकेट

जुल्फिकार को शाहीन अफरीदी ने पगबाधा आउट कर दिया, वह 10 रन बना पाए
Oct 06, 2023, 8:26 PM IST

डी लीड ने अकेले जिम्मा उठाया हुआ है। वह फिफ्टी के बाद टिके हुए हैं और नीदरलैंड्स का स्कोर भी 150 के पार चला गया है।
Oct 06, 2023, 8:16 PM IST

डी लीड का अर्धशतक

डी लीड ने गेंदबाजी में धमाका किया था, अब वह बैटिंग में भी फिफ्टी जड़ने में सफल रहे हैं
Oct 06, 2023, 8:05 PM IST

विकेट नम्बर 5

इस बार स्कॉट एडवर्ड्स आउट हुए हैं, उनको हारिस रऊफ ने पगबाधा आउट किया, वह खाता नहीं खोल पाए, 133/5
Oct 06, 2023, 8:03 PM IST

एक और विकेट

नीदरलैंड्स के निदामुनुरू भी आउट होकर पवेलियन लौटे, वह महज 5 रन बना पाए
Oct 06, 2023, 7:56 PM IST

विक्रमजीत आउट

विक्रमजीत सिंह ने 52 रनों की धाकड़ पारी खेली, वह शादाब खान की गेंद पर फ़खर जमान को कैच देकर आउट हो गए
Oct 06, 2023, 7:39 PM IST

नीदरलैंड्स के बल्लेबाज धैर्य से खेल रहे हैं, स्कोर भी अब 100 का आंकड़ा पार कर गया है
Oct 06, 2023, 7:34 PM IST

डी लीड 29 और विक्रमजीत 36 रन बनाकर खेल रहे हैं, नीदरलैंड्स का स्कोर 2 विकेट पर 91 रन हो गया है
Oct 06, 2023, 7:11 PM IST

रन काफी धीमी गति से आ रहे हैं नीदरलैंड्स के लिए, डी लीड और विक्रम जीत क्रीज पर बने हैं, 58/2
Oct 06, 2023, 7:00 PM IST

पाकिस्तान को मिला विकेट

इफ्तिखार ने दिलाई पाकिस्तान को सफलता, सेट बल्लेबाज एकरमैन को बोल्ड कर पवेलियन भेज दिया, वह 17 रन बना पाए
Oct 06, 2023, 6:58 PM IST

नीदरलैंड्स के 50 रन

नीदरलैंड्स धीमी लेकिन उपयोगी बल्लेबाजी कर रही है, स्कोर 1 विकेट पर 50 रन हो गया है
Oct 06, 2023, 6:48 PM IST

नीदरलैंड्स का स्कोर 39/1 है, विक्रमजीत सिंह और कॉलिन एकरमैन क्रीज पर बने हुए हैं
Oct 06, 2023, 6:33 PM IST

नीदरलैंड्स को लगा पहला झटका

मैक्स ऑडोव्ड को हसन अली ने चलता किया, वह 5 के निजी स्कोर पर शाहीन अफरीदी को कैच देकर चलते बने
Oct 06, 2023, 6:24 PM IST

नीदरलैंड्स ने धीमी शुरुआत की है, स्कोर बिना कोई विकेट गंवाए 20 रन है
Oct 06, 2023, 6:14 PM IST

नीदरलैंड्स की पारी शुरू हो गई है, मैक्स ऑडोव्ड और विक्रमजीत सिंह क्रीज पर हैं और स्कोर 4/0
Oct 06, 2023, 5:39 PM IST

पाकिस्तान ने बाए 286 रन

टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करते हुए पाकिस्तान की टीम ने 286 रन बना लिए हैं। नीदरलैंड को इस मुकाबले को जीतने के लिए 287 रन बनाने होंगे। पाकिस्तान की ओर से मोहम्मद रिजवान और साऊद शकील ने अर्धशतकीय पारी खेली। दोनों ही बल्लेबाजों ने 68-68 रनों का योगदान दिया।
Oct 06, 2023, 5:34 PM IST

नवाज 39 रन बनाकर रन आउट

मोहम्मद नवाज और शाहीन अफरीदी के बीच रन को लेकर कंफ्यूजन क्रिएट होने का फायदा नीदरलैंड ने उठाया। नवाज 39 रन बनाकर रन आउट हो गए।
Oct 06, 2023, 5:20 PM IST

पाकिस्तान ने बनाए 257 रन

शादाब खान और हसन अली एक ही ओवर में आउट होकर पवेलियन लौट चुके हैं। पाकिस्तान की टीम ने 8 विकेट खोकर 257 रन बना लिए हैं।
Oct 06, 2023, 5:15 PM IST

एक ओवर में दो वकेट

बास डी लीडे ने एक बार फिर नीदरलैंड को मैच में वापसी कराने का काम किया। एक ही ओवर में दो विकेट लेकर नीदरलैंड ने कमाल किया।
Oct 06, 2023, 5:06 PM IST

सऊद शकील ने रचा इतिहास

शुक्रवार यानी 6 अक्टूबर को नीदरलैंड के खिलाफ पाकिस्तान की टीम वर्ल्ड कप में अपना पहला मुकाबला खेलने उतरी। टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी का करने उतरी पाकिस्तान की शुरुआत खराब रही। पाकिस्तान के दोनों ही सलामी बल्लेबाज इमाम उल हक और फखर जमां जल्द ही पवेलियन लौट गए। फखर जमां और इमाम उल हक के अलावा कप्तान बाबर आजम भी मैच में बड़ी पारी नहीं खेल सके।
Oct 06, 2023, 4:54 PM IST

शकील ने खेली 68 रनों की पारी

शकील ने 52 गेंद में नौ चौके और एक छक्के की मदद से 68 रनों की पारी खेली। पाकिस्तानी मिडिल ऑर्डर में पिछले लंबे समय से कोई भी इम्पैक्ट प्लेयर बल्लेबाज नजर नहीं आया है। इफ्तिखार अहमद और मोहम्मद रिजवान के अलावा अब शकील ने भी मिडल ऑर्डर में अपनी जगह बना ली है।
Oct 06, 2023, 4:42 PM IST

120 रनों की साझेदारी

पाकिस्तान की टीम ने 38 के स्कोर पर ही तीन बल्ले बल्लेबाजों का विकेट गंवा दिया था। हालांकि, इसके बाद साऊद शकील और मोहम्मद रिजवान ने आकर टीम को संभालने का काम किया। इन दोनों खिलाड़ियों ने तेज गति से रन बनाना शुरू किया। दोनों के बीच चौथे विकेट के लिए 120 रनों की साझेदारी हुई जिसकी बदौलत पाकिस्तान की टीम ने मैच में दमदार वापसी की।
Oct 06, 2023, 4:30 PM IST

इफ्तिखार भी आउट

पाकिस्तान के मिडल ऑर्डर बल्लेबाज इफ्तिखार भी आउट होकर पवेलियन लौट गए। इफ्तिखार 11 गेंदों में 9 रन बनाकर आउट हुए।
Oct 06, 2023, 4:23 PM IST

क्लीन बोल्ड हुए रिजवान

75 गेंदों में 68 रनों की पारी खेलने के बाद मोहम्मद रिजवान बास डी लीडे की गेंद पर क्लीन बोल्ड हो गए।
Oct 06, 2023, 4:08 PM IST

शकील लौटे पवेलियन

52 गेंदों मं 68 रन बनाने के बाद साऊद शकील कैच आउट होकर पवेलियन लौट गए।
READ MORE

More From
Prev
Next
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+