PAK vs NED: 'खेलना आता नहीं और बोलते हैं बाउंड्री छोटी है', बाबर आजम के फ्लॉप शो पर भड़के फैंस
Pakistan vs Netherlands, 2nd Match: पाकिस्तान की टीम वर्ल्ड कप में अपना पहला मुकाबला खेल रही है। पाकिस्तान की टीम की शुरुआत उम्मीद के मुताबिक नहीं रही। पाकिस्तान की टीम ने वर्ल्ड कप के पहले मैच में टॉप ऑर्डर बल्लेबाज बुरी तरीके से फ्लॉप रहे। इससे पहले दोनों ही वॉर्म अप मैच में भी पाकिस्तान के बल्लेबाजों ने निराशाजनक प्रदर्शन किया था।
टॉप ऑर्डर बल्लेबाजों ने किया निराश: पाकिस्तान के टॉप ऑर्डर बल्लेबाजों को न्यूजीलैंड और ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ भी रन नहीं मिले थे। बाबर आजम ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ 90 रन जरूर बनाए थे। लेकिन वर्ल्ड कप के पहले मैच में वह ज्यादा स्कोर नहीं खड़ा कर पाए। फखर एक बार फिर से फ्लॉप साबित रहे। उनके बल्ले से पिछले काफी समय से पाकिस्तान के लिए रन नहीं निकले हैं। इमाम उल हक ने एक बार फिर गलत शॉट खेला और आसानी से अपना विकेट गंवा दिया।

सोशल मीडिया पर हो रहे ट्रोल: पाकिस्तान टीम की लचर प्रदर्शन को देखने के बाद सोशल मीडिया पर लगातर फैंस टीम के खिलाड़ियों को ट्रोल किया जा रहा है। कप्तान बाबर आजम ने वर्ल्ड कप शुरू होने से पहले प्रेस कॉन्फ्रेंस में भारतीय पिच को लेकर कहा था यहां पर खेलने में उन्हें किसी तरह की कोई समस्या नहीं आ रही है। उन्होंने कहा भारतीय स्टेडियम में बाउंड्री छोटी है और यहां रन बनाने में किसी तरह की कोई परेशानी नहीं हो रही है।
बाबर पर बनाए जा रहे मीम्स: बाबर आजम के प्रदर्शन को लेकर उन्हें ट्रोल किया जा रहा है। सोशल मीडिया पर फैंस लगातार बाबर की आलोचना कर रहे हैं। बाबर के बयान को अलग-अलग तरीके से मीम्स बनाकर शेयर किया जा रहा है। बाबर वर्ल्ड कप में पाकिस्तान के लिए सबसे बड़े मैच विनर माने जा रहे हैं। लेकिन उनके इस तरह के प्रदर्शन से पाकिस्तान क्रिकेट फैंस काफी निराश हैं।












Click it and Unblock the Notifications