PAK vs NED: पाकिस्तान के सऊद शकील ने रचा इतिहास, वर्ल्ड कप में किया ये बड़ा कारनामा
Pakistan vs Netherlands, 2nd Match: शुक्रवार यानी 6 अक्टूबर को नीदरलैंड के खिलाफ पाकिस्तान की टीम वर्ल्ड कप में अपना पहला मुकाबला खेलने उतरी। टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी का करने उतरी पाकिस्तान की शुरुआत खराब रही। पाकिस्तान के दोनों ही सलामी बल्लेबाज इमाम उल हक और फखर जमां जल्द ही पवेलियन लौट गए। फखर जमां और इमाम उल हक के अलावा कप्तान बाबर आजम भी मैच में बड़ी पारी नहीं खेल सके।
120 रनों की साझेदारी: पाकिस्तान की टीम ने 38 के स्कोर पर ही तीन बल्ले बल्लेबाजों का विकेट गंवा दिया था। हालांकि, इसके बाद साऊद शकील और मोहम्मद रिजवान ने आकर टीम को संभालने का काम किया। इन दोनों खिलाड़ियों ने तेज गति से रन बनाना शुरू किया। दोनों के बीच चौथे विकेट के लिए 120 रनों की साझेदारी हुई जिसकी बदौलत पाकिस्तान की टीम ने मैच में दमदार वापसी की।

सऊद शकील ने रचा इतिहास: इस दौरान सऊद शकील ने महज 32 गेंद पर अपना अर्धशतक पूरा किया। वनडे वर्ल्ड कप के इतिहास में पाकिस्तान की तरफ से यह दूसरा सबसे तेज अर्धशतक शतक रहा। सऊद शकील ने 32 गेंदों में अर्धशतक जड़कर इतिहास रचने का काम किया। इससे पहले वर्ल्ड कप में इससे कम गेंदों में बस एक ही बार पाकिस्तानी बल्लेबाज द्वारा अर्धशतक लगाया गया था।
शकील ने खेली 68 रनों की पारी: शकील ने 52 गेंद में नौ चौके और एक छक्के की मदद से 68 रनों की पारी खेली। पाकिस्तानी मिडिल ऑर्डर में पिछले लंबे समय से कोई भी इम्पैक्ट प्लेयर बल्लेबाज नजर नहीं आया है। इफ्तिखार अहमद और मोहम्मद रिजवान के अलावा अब शकील ने भी मिडल ऑर्डर में अपनी जगह बना ली है। इस दौरान कमेंट्री कर रहे पाकिस्तान के पूर्व कमेंटेटर वकार यूनिस भी शकील की पारी से बेहद खुश नजर आए।












Click it and Unblock the Notifications