PAK vs AFG: इब्राहिम जादरान ने शोएब अख्तर को दिया बल्ले से जवाब, धमाकेदार पारी खेल कर दी बोलती बंद

Pakistan vs Afghanistan, 22nd Match: पाकिस्तान के खिलाफ अफगानिस्तान के बल्लेबाजों ने धमाकेदार शुरुआत की। दोनों ही सलामी बल्लेबाजों ने पहले विकेट के लिए 130 रनों की साझेदारी निभाई। रहमानुल्लाह गुरबाज और इब्राहिम जादरान ने इस दौरान अपना अर्धशतक भी पूरा किया। पाकिस्तान के गेंदबाज पावरप्ले के दौरान विकेट लेने में नाकाम रहे। अफगानिस्तान की टीम 283 रनों का पीछा करते हुए तेज शुरुआत की।

शोएब अख्तर ने पूछा सवाल: पाकिस्तान के पूर्व तेज गेंदबाज शोएब अख्तर ने पाकिस्तान की टीम की बल्लेबाजी खत्म होने पर सोशल मीडिया पर एक ट्वीट किया था। अख्तर ने ट्वीट करते हुए लिखा था की बोर्ड पर लगाया गया स्कोर क्या काफी है? शोएब अख्तर के पोस्ट पर फैंस लगतार अपना रिएक्शन दे रहे हैं। अफगानिस्तान के सलामी बल्लेबाज इब्राहिम जादरान ने टीम के लिए ताबड़तोड़ अंदाज में 87 रनों की पारी खेली।

Pakistan vs Afghanistan 1

इब्राहिम जादरान ने दिया जवाब: इब्राहिम जादरान ने अपनी पारी से एक तरीके से शोएब अख्तर को जवाब देने का काम किया। इब्राहिम की पारी की हर कोई तारीफ कर रहा है। सोशल मीडिया पर लगातार उन्हें लेकर ट्वीट्स किए जा रहे हैं। पाकिस्तान की टीम ने हालांकि बीच में दो विकेट लेकर मैच को रोमांचक बनाने का काम किया। लेकिन अफगानिस्तान के बल्लेबाजों ने सूझबूझ से पारी को आगे बढ़ाते रहे।

पाकिस्तान ने बनाए थे 282 रन: इससे पहले पाकिस्तान की टीम ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए 282 रन बनाए थे। पाकिस्तान के लिए कप्तान बाबर आजम ने सबसे अधिक 74 रन बनाने का काम किया। वहीं इफ्तिखार अहमद और शादाब खान ने भी 40-40 रनों का योगदान दिया। अफगानिस्तान ने पाकिस्तान को अब तक वनडे फॉर्मेट में एक बार भी नहीं हराया है। इन दोनों टीमों के बीच वनडे में अब तक कुल सात मुकाबले खेले गए हैं। इन सातों मैचों में पाकिस्तान की टीम ने जीत हासिल की है।

अफगानिस्तान वर्ल्ड कप जैसे बड़े टूर्नामेंट में अगर पाकिस्तान को पटखनी देती है तो यह उनके लिए एक ऐतिहासिक जीत होगी। अफगानिस्तान के बल्लेबाज पूरी तरह से पाकिस्तान को हराने की कोशिश कर रहे हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+