PAK vs AFG: अफगानिस्तान ने धोया तो डग आउट से भागे मिकी आर्थर, पाकिस्तानी गेंदबाजों का शर्मनाक प्रदर्शन
Pakistan vs Afghanistan, 22nd Match: पाकिस्तान क्रिकेट टीम के तेज गेंदबाजों के लिए वर्ल्ड कप अब तक कुछ खास नहीं गुजरा है। शाहीन अफरीदी और हसन अली शुरुआती अवरों में विकेट दिलाने में नाकाम रहे हैं। अफगानिस्तान के खिलाफ 282 रनों को डिफेंड करते हुए भी पाकिस्तान की टीम के गेंदबाज विकेट दिलाने में नाकाम साबित हुए।
अफगानिस्तान की तेज शुरुआत: अफगानिस्तान के दोनों ही सलामी बल्लेबाज रहमानुल्लाह गुरबाज और इब्राहिम जादरान ने पाकिस्तान के खिलाफ 100 से अधिक रनों की साझेदारी बना ली। इस दौरान दोनों ही बल्लेबाजों ने अपना अर्धशतक भी पूरा किया। पाकिस्तान की तरफ से एक भी गेंदबाज लय में नजर नहीं आए। अफगानिस्तान को इस मुकाबले को जीतने के लिए 283 रनों की जरूरत है, जिसकी तरफ टीम के बल्लेबाज तेजी की तेजी से बढ़ रहे हैं।

कोच मिकी आर्थर की तस्वीर वायरल: पाकिस्तान गेंदबाजों की पिटाई देखकर टीम के हेड कोच मिकी आर्थर भी यकीन नहीं कर पा रहे थे। मिकी आर्थर एक समय तो डगआउट छोड़कर पीछे कमरे की तरफ चले गए। सोशल मीडिया पर आर्थर की तस्वीर जमकर वायरल हो रही है। जिस पर फैंस लगातार अपनी प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं। पाकिस्तान अगर अफगानिस्तान से मुकाबला हार जाती है तो वर्ल्ड कप में पाकिस्तान के लिए आगे की राह काफी मुश्किल हो जाएगी।
मुश्किल हो सकती है पाकिस्तान की राह: पाकिस्तान को अगले आने वाले मैचों में साउथ अफ्रीका, इंग्लैंड और न्यूजीलैंड जैसी बड़ी टीमों से भी खेलना है। ऐसे में पाकिस्तान की पूरी कोशिश अफगानिस्तान के खिलाफ जीत दर्ज करने पर होगी। पाकिस्तान की टीम ने अफगानिस्तान के खिलाफ 282 रनों का लक्ष्य रखा है। कप्तान बाबर आजम ने 74 रनों की पारी खेली। वहीं इफ्तिखार अहमद ने अंत के ओवर में ताबड़तोड़ 40 रन बनाने का काम किया।
इन दोनों बल्लेबाजों की मदद से पाकिस्तान की टीम 282 के स्कोर तक पहुंच पाई। पाकिस्तान के लिए इस स्कोर का डिफेंड करना चेन्नई की पिच पर आसान नजर आ रहा था। लेकिन अफगानिस्तान के बल्लेबाजों ने टीम को बेहतरीन शुरुआत दिलकर पाकिस्तान की उम्मीदों को बड़ा झटका दिया है।












Click it and Unblock the Notifications