PAK vs AFG: 1168 गेंद बाद पाकिस्तान ने किया ये कारनामा, अब्दुल्ला शफीक ने रचा इतिहास
Pakistan vs Afghanistan, 22nd Match: अफगानिस्तान के खिलाफ पाकिस्तान के कप्तान बाबर आजम ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया है। अफगानिस्तान की टीम ने इस मुकाबले में चार स्पिनर्स को खिलाया है। राशिद खान, मोहम्मद नबी, मुजीबुर रहमान के अलावा नूर अहमद को भी इस मुकाबले में खेलने का मौका मिला है। चेन्नई की पिच पर अफगानिस्तान की टीम अपने चार स्पिनर्स के साथ मैदान पर उतरी है।
पाकिस्तान की अच्छी शुरुआत: पहले बल्लेबाजी करते हुए पाकिस्तान को इमाम उल हक और अब्दुल्ला शफीक ने अच्छी शुरुआत दिलाई। दोनों ही बल्लेबाजों ने पहले विकेट के लिए 56 रनों की साझेदारी निभाई। 10 ओवर में पाकिस्तान की टीम ने बिना विकेट गंवाए 56 रन बना लिए थे। लेकिन 11वीं ओवर की पहली गेंद पर इमाम उल हक 17 रन के स्कोर पर आउट हो गए।

अब्दुल्ला शफीक ने किया कमाल: साल 2023 में पाकिस्तान की टीम ने वनडे में पहली बार पावरप्ले में छक्का लगाने का कारनामा किया। अब्दुल्ला शफीक के बल्ले से पाकिस्तान के लिए यह छक्का निकला। 1168 गेंद से पाकिस्तानी बल्लेबाज ने पावरप्ले के दौरान वनडे मैचों में कोई भी छक्का नहीं लगाया था। पाकिस्तान के नाम एक शर्मनाक रिकॉर्ड दर्ज था, जिसे तोड़ने का काम अब्दुल्ला शफीक ने किया। पाकिस्तान की टीम ने 1168 गेंद के बाद छक्का जड़ा है।
सेमीफाइल की रेस में पाकिस्तान: श्रीलंका के खिलाफ शानदार शतक जड़ने वाले अब्दुल्ला शफीक अफगानिस्तान के खिलाफ भी अच्छी लय में बल्लेबाजी करते हुए नजर आए। पाकिस्तान की कोशिश अफगानिस्तान के खिलाफ जीत हासिल कर वर्ल्ड कप में वापसी करने की होगी। पाकिस्तान को पिछले दोनों ही मुकाबले में भारत और ऑस्ट्रेलिया से हार का सामना करना पड़ा था। पाकिस्तान की टीम को अगर सेमीफाइनल की रेस में बने रहना है तो उसे अफगानिस्तान को हराना होगा।












Click it and Unblock the Notifications