World Cup 2023: ओपनिंग सेरेमनी में तमन्ना और रणवीर मचाएंगे धमाल, अरिजीत लगाएंगे चार चांद, देखें पूरा शेड्यूल
ICC World Cup Opening Ceremony: भारत की मेजबानी में होने जा रहे आईसीसी वनडे वर्ल्ड कप का काउंटडाउन शुरू हो चुका है। दुनिया के सबसे बड़े टूर्नामेंट का स्वागत करने के लिए क्रिकेट फैंस का इंतजार अब बस खत्म होने जा रहा है, लेकिन इवेंट शुरू होने से पहले एक भव्य उद्घाटन समारोह होगा, जिसमें बॉलीवुड का जबरदस्त तड़का देखने को मिलेगा।
दरअसल, वर्ल्ड कप 2023 की ओपनिंग सेरेमनी को भव्य और दिव्य बनाने के लिए बीसीसीआई कोई कसर नहीं छोड़ रहा है। दर्शकों को मंत्रमुग्ध करने के लिए दिग्गज स्टार्स को शामिल किया है। उद्घाटन समारोह बुधवार, 4 अक्टूबर को दुनिया के सबसे बड़े क्रिकेट स्टेडियम- अहमदाबाद में होगा।

रिपोर्ट के मुताबिक, इस उद्घाटन समारोह में आशा भोंसले, अरिजीत सिंह, श्रेया घोषाल और रणवीर सिंह जैसे स्टार प्रदर्शन करते नजर आएंगे। उद्घाटन समारोह में परफॉर्म करने वाले सितारों को फाइनल कर लिया गया है। रणवीर सिंह, जिन्हें विश्व कप एंथम के दौरान भी देखा गया था, अब उद्घाटन समारोह में भी प्रदर्शन करने के लिए तैयार हैं।
रणवीर के अलावा, आशा भोसले, शंकर महादेवन, अरिजीत सिंह, श्रेया घोषाल, वरुण धवन और तमन्ना भाटिया भव्य उद्घाटन समारोह में जलवा बिखेरने के लिए तैयार हैं। उद्घाटन समारोह एक दिन पहले 4 अक्टूबर को होगा, क्योंकि विश्व कप मैच दोपहर 2 बजे शुरू होंगे, इसलिए बीसीसीआई के पास 5 अक्टूबर को उद्घाटन समारोह के लिए पर्याप्त समय नहीं होगा, बीसीसीआई ने एक लेजर शो की भी योजना बनाई है।
उद्घाटन समारोह कप्तानों की बैठक के बाद शाम 7:00 बजे शुरू होगा। इसके बाद लेजर शो होगा और उसके बाद कलाकार अपने शानदार प्रदर्शन से अहमदाबाद की भीड़ को मंत्रमुग्ध करते नजर आएंगे। फैंस के अलावा अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट परिषद (ICC) के साथ-साथ बीसीसीआई (BCCI) के शीर्ष अधिकारी भी इस कार्यक्रम में भाग लेंगे। बीसीसीआई और आईसीसी सभी क्रिकेट बोर्डों के शीर्ष प्रशासकों को इस कार्यक्रम में आमंत्रित करेंगे।
वर्ल्ड कप में भारत का पहला मैच कब है
वर्ल्ड कप में कुल 10 टीमों के बीच रोचक मुकाबला देखने को मिलेगा। इस दौरान एक टीम को 9 लीग मैच खेलने हैं। टॉप-4 टीम सेमीफाइनल में जगह बनाएंगी। फाइनल मुकाबला 19 नवंबर को अहमदाबाद में खेला जाएगा। टीम इंडिया टूर्नामेंट में अपने अभियान का आगाज 8 अक्टूबर को ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ करेगी।












Click it and Unblock the Notifications