World Cup 2023: 'हम वर्ल्ड कप जीतेंगे, ये ढिंढोरा पीटना बंद करो', धोनी ने भारत के लिए आखिर क्यों कहा ऐसा

World Cup 2023 MS Dhoni: भारत ने आखिरी बार साल 2011 में वनडे वर्ल्ड कप जीता था। 12 साल बाद एक बार फिर भारतीय सरजमीं पर वनडे वर्ल्ड कप खेला जा रहा है। भारतीय टीम वनडे वर्ल्ड कप में अपना पहला मुकाबला ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ 8 अक्टूबर को खेलने वाली है। चेन्नई के मैदान पर रविवार को होने वाले इस मैच पर फैंस की नजरें बनी हुई है।

कौन होगा वर्ल्ड कप चैंपियन: वर्ल्ड कप शुरू होने के साथ ही वर्ल्ड कप विजेता के दावेदारों पर बात की जा रही है। भारतीय टीम को वर्ल्ड कप जीतने की दावेदार माना जा रहा है। भारतीय क्रिकेट टीम के कई पूर्व खिलाड़ी भारतीय टीम को वर्ल्ड कप जीतने की सबसे बड़ी दावेदार मान रहे हैं। भारतीय टीम 12 साल बाद एक बार फिर वनडे वर्ल्ड कप पर अपना कब्जा जमाना चाहेगी। रोहित शर्मा की कप्तानी में भारत की कोशिश ट्रॉफी अपने नाम करने की होगी।

World Cup 2023 1

लंबे समय से आईसीसी ट्रॉफी का इंतजार: भारत ने आखिरी बार साल 2013 में आईसीसी ट्रॉफी जीता था। मतलब पिछले 10 सालों से भारतीय टीम ने कोई भी आईसीसी ट्रॉफी नहीं जीता है। भारतीय टीम को लेकर लगातार प्रेडिक्शन जारी है। इस पर अब भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी ने फैंस से अपील की है कि वह भारतीय क्रिकेट टीम से ज्यादा उम्मीदें ना रखें वह भारत की जीतने का ढिंढोरा ना बजाये।

जीत को लेकर ज्यादा बातें नहीं होनी चाहिए: दरअसल महेंद्र सिंह धोनी ने यह सब एक विज्ञापन के जरिए कहा, उन्होंने ऐसा इसलिए कहा क्योंकि ज्यादा किसी चीज के बारे में बातचीत करने से उसे चीज को नजर लग जाती है और उसका होना मुश्किल हो जाता है। पिछले कुछ सालों में जब भी बड़े इवेंट्स हुए हैं तो भारतीय टीम के खिलाड़ियों से अक्सर फैंस की उम्मीदें बहुत ज्यादा रही है। ऐसे में धोनी ने इस बार फैंस से ज्यादा बातें नहीं करने को कहा है।

धोनी का वीडियो वायरल: वाययरल हो रहे वीडियो में पॉपुलर बिस्किट ब्रांड के विज्ञापन में अपने नए हेयरस्टाइल को दिखाते धोनी एक समाचार पैनल चर्चा में शामिल होते हुए दिखाई दे रहे हैं। जब पूर्व कप्तान से विश्व कप की संभावनाओं पर उनके विचारों के बारे में पूछा गया, तो उन्होंने एक सरल संदेश दिया: "भारत की संभावनाओं के बारे में बात न करें।" मेरी बात ध्यान से सुनो। विश्व कप में भारत की संभावनाओं पर चर्चा न करें। क्या आप जानते हैं कि जब आप किसी चीज़ के बारे में इतना प्रचार करते हैं तो क्या होता है?" धोनी का यह वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+