World Cup 2023: युजवेंद्र चहल की जगह इस गेंदबाज को मिलना चाहिए वर्ल्ड कप में मौका, दिग्गज ने बताई ये बड़ी वजह
World Cup 2023 Kuldeep or Chahal: मांजरेकर के मुताबिक कुलदीप यादव को वर्ल्ड कप खेलना चाहिए।
World Cup 2023 Kuldeep or Chahal: वर्ल्ड कप 2023 शुरू होने में अब ज्यादा दिन नहीं बचे हैं। इस साल भारत में ही वनडे वर्ल्ड कप का आयोजन किया जा रहा है। भारत में होने वाले वनडे वर्ल्ड कप के लिए टीम की घोषणा अभी नहीं की गई है। हालांकि, वर्ल्ड कप को लेकर शेड्यूल सामने आ चुका है। आईसीसी ने भारत में कब और कहां कौन से मुकाबले खेले जाएंगे, उसकी लिस्ट जारी कर दी है।
भारतीय टीम पर नजरें: वर्ल्ड टेस्ट चैंपिंयनशिप का फाइनल मैंच ऑस्ट्रेलिया से हारने के बाद भारतीय टीम की कोशिश वनडे वर्ल्ड कप में शानदार प्रदर्शन करने की होगी। ऐसे में किन खिलाड़ियों को टीम में मौका मिलता है ये देखना दिलचस्प होगा। भारतीय टीम का रिकॉर्ड आईसीसी टूर्नामेंट में पिछले कुछ सालों से बेहद खराब रहा है।

संजय मांजरेकर ने कही यह बात: वर्ल्ड कप में शामिल होने वाले खिलाड़ियों को लेकर पूर्व क्रिकेटर संजय मांजरेकर ने अपनी बात रखी है। मांजरेकर के मुताबिक अगर उन्हें युजवेंद्र चहल और कुलदीप यादव में से किसी एक गेंदबाज का चयन करना हो तो वह कुलदीप यादव के साथ जाना पसंद करेंगे। मांजरेकर के मुताबिक कुलदीप भारत के लिए अहम गेंदबाज साबित हो सकते हैं। संजय मांजरेकर ने कहा कि 50 ओवरों के क्रिकेट में जब रिस्ट स्पिन की बात आती है तो फिर मैं कुलदीप यादव को ज्यादा महत्व दूंगा। मैं थोड़ा यहां पर टेक्निकल हो रहा हूं। आपको ऐसे स्पिनर की जरूरत है जो विकेट ले सके।
युजवेंद्र चहल या कुलदीप यादव: एक समय था जब युजवेंद्र चहल और कुलदीप यादव की जोड़ी वनडे में मिलकर विपक्षी टीमों को बैकफुट पर धकेलने का काम करती है। युजवेंद्र चहल पिछले कुछ समय से अपनी फॉर्म से जूझ रहे हैं। चहल की गेंदबाजी में अब वह पैनापन दिखाई नहीं पड़ता है। यही वजह है कि पिछले कुछ मुकाबलों में चहल की जगह रवि विश्नोई और राहुल चहर जैसे गेंदबाजों को भी आजमाया जा चुका है।
कुलदीप यादव से उम्मीदें: कुलदीप यादव ने आईपीएल में दिल्ली कैपिटल्स के लिए शानदार प्रदर्शन किया है। वापसी के बाद से ही कुलदीप यादव ने अपनी गेंदबाजी से सभी को खासा प्रभावित किया है। कुलदीप यादव और युजवेंद्र चहल दोनों को ही वेस्टइंडीज के खिलाफ आगामी तीन मैचों की वनडे सीरीज के लिए भारतीय टीम में चुना गया है। ऐसे में किसे प्लेइंग इलेवन में मौका दिया जाता है ये वक्त ही बताएगा। कुलदीप यादव ने अभी तक अपने वनडे करियर में कुल मिलाकर 81 मैच खेले हैं। इस दौरान उन्होंने 31.50 के बेहतरीन स्ट्राइक रेट से 134 विकेट लिए हैं।












Click it and Unblock the Notifications