World Cup 2023: वर्ल्ड कप में ये पांच खिलाड़ी मचाएंगे धमाल, लिस्ट में कोहली-बाबर भी शामिल

World Cup 2023, Jacques Kallis picks Top 5 players: भारत में होने वाले वनडे वर्ल्ड कप के लिए अब एक महीने से कम का समय रह गया है। ऐसे में इस साल वनडे वर्ल्ड कप में कई टीम जीत की दावेदार मानी जा रही है। वर्ल्ड कप भारतीय टीम के घरेलू सरजमीं पर खेला जाएगा, लिहाजा भारत इस लिस्ट में टॉप पर है। 12 साल पहले अपने घर पर साल 2011 में भारत ने महेंद्र सिंह धोनी की कप्तानी में वर्ल्ड कप जीतने में कामयाबी हासिल की थी।

वर्ल्ड कप में चलेगा कोहली का बल्ला: साउथ अफ्रीका के पूर्व ऑलराउंडर जैक कैलिस ने अलग-अलग टीमों से पांच ऐसे खिलाड़ियों का नाम बताया है जो इस साल अपनी टीम के लिए धमाकेदार प्रदर्शन कर सकते हैं। भारत की ओर से जैक कैलिस ने विराट कोहली का नाम लिया है। जैक कैलिस के मुताबिक विराट कोहली भारत की तरफ से इस साल वर्ल्ड कप में सबसे अधिक रन बनाएंगे।

World Cup 2023 1

बाबर आजम: पाकिस्तान के कप्तान बाबर आजम वनडे रैंकिंग में नंबर वन बल्लेबाज हैं। वनडे में उनका प्रदर्शन कमाल का रहा है। कैलिस ने कहा कि बाबर आजम पाकिस्तान के लिए इस वर्ल्ड कप में सबसे अहम खिलाड़ी साबित होने वाले हैं। पाकिस्तान को अगर वर्ल्ड कप में अच्छा परफॉर्म करना है तो इसके लिए बाबर आजम को अधिक जिम्मेदारी लेनी होगी। उन्होंने उम्मीद जाताई कि बाबर के लिए यह साल वर्ल्ड कप के लिहाज से अच्छा गुजरेगा।

राशिद खान: दिग्गज बल्लेबाजों को अपने फिरकी के जाल में फंसाने वाले राशिद खान विरोधी टीम के लिए खतरा पैदा कर सकते हैं। कैलिस के मुताबिक राशिद खान भारतीय पिचों पर अफगानिस्तान की ओर से सबसे अधिक विकेट लेने वाले खिलाड़ी होंगे। वह अपने प्रदर्शन से कई बड़ी टीमों को भी मुश्किल में डालने का काम कर सकते हैं।

जोस बटलर: इंग्लैंड के कप्तान जोस बटलर लंबे समय से भारत में आईपीएल खेल रहे हैं। भारतीय पिचों पर उनका रिकॉर्ड कमाल का रहा है। ऐसे में इस वर्ल्ड कप में उनके बल्ले से इंग्लैंड के लिए सबसे अधिक रन निकल सकते हैं।

एनरिक नॉर्खिया: साउथ अफ्रीका के तेज गेंदबाज एनरिक नॉर्खिया का नाम भी इस पांच खिलाड़ी में शामिल हैं। वह भी इस वर्ल्ड कप में अपनी गेंदबाजी से कहर बरपा सकते हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+